होम / MP Exit Poll: प्रज्ञा सिंह बोलीं-MP में बन रही BJP की सरकार, विपक्ष पर साधा निशाना

MP Exit Poll: प्रज्ञा सिंह बोलीं-MP में बन रही BJP की सरकार, विपक्ष पर साधा निशाना

• LAST UPDATED : December 1, 2023

India News (इंडिया न्यूज), MP Exit Poll: विधानसभा चुनाव के नतीजों का मध्य प्रदेश में सभी इंतजार कर रहे हैं, रिजल्ट से पहले विधानसभा चुनाव को लेकर BJP सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का बड़ा बयान सामने आया है, उनका कहना है कि BJP मध्य प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है, दूसरे राज्यों में भी वह सरकार बनाने जा रही है, कांग्रेस कभी भी आसानी से नहीं जीत सकती, उनकी साजिशें काम नहीं कर रही हैं, BJP सत्ता में आने वाली है।

3 दिसंबर को आएंगे चुनाव के परिणाम 

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में 3 दिसंबर को आने वाले चुनाव परिणाम के पहले गुरुवार शाम को एग्जिट पोल के आंकड़ों ने BJP को एक बार फिर से प्रदेश में सत्‍ता की चाबी थमा दी है, इसमें से 4 सर्वे में BJP को बढ़त और स्‍पष्‍ट रूप से सरकार बनाने के संकेत दे दिए हैं, इन पोल्‍स में BJP को बंपर जीत मिलने का दावा किया गया है, हालां‍कि 1 एग्जिट पोल में कांग्रेस को जीत तो 3 सर्वे में कांटे की टक्‍कर की बात सामने आई है।

Read More:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox