MP: जिंदा महिला का बनाया फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र, महिला की हड़पी संपत्ति

इंडिया न्यूज, भिंड (Bhind -Madhya Pradesh)

MP: मध्य प्रदेश के भिंड में एक हैरान करने वाला मामला सामने आ रहा है। जहां फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर एक जीवित महिला की संपत्ति हड़पने की रणनीति बनाई गई। जिसमें हैरानी की बात यह है कि इस जालसाजी को महिला के जेठ के लड़कों ने अंजाम दिया।

आपको बता दें कि मृत्यु प्रमाण पत्र में मृत दिखाई गई महिला अब जिला अधिकारियों के सामने अपने जीवित रहने की गुहार लगा रही है कि मैं जीवित हूं। इस मामले की शिकायत महिला ने पुलिस अधीक्षक भिंड के पास जनसुनवाई में जाकर की है।

मिहोनी निवासी छाया शर्मा ने अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे को दिए आवेदन में बताया है कि उसकी ससुराल समन्ना गांव में है। जहां उनके नाम खेती है, वहीं फूप में एक प्लॉट भी है। पति से अनबन के बाद महिला अपने जेठ के यहां रहने के लिए कलकत्ता चली गई थी। उसी का फायदा उठाकर उसके साले के बेटों ने फर्जी तरीके से उसका डेथ सर्टिफिकेट बनवाकर उसकी पूरी संपत्ति अपने नाम करा ली है।

वहीं अभी हाल में महिला जब अपने मौसा की तेरहवीं में यहां आई तब उसको इस फर्जीवाड़े का पता चला तब महिला अपने पति के साथ पुलिस अधीक्षक से शिकायत करने पंहुचीं और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपूसे को अपनी व्यथा सुनाई ।

महिला की पीड़ा सुनने के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने देहात थाना प्रभारी को जाँच करने के आदेश दिए हैं इस पूरे मामले में फूप के तत्कालीन नायब तहसीलदार की भूमिका भी संदेह के घेरे में है महिला का जो फर्जी मृत्यु प्रमाण बना है उसे नायब तहसीलदार ने जारी किया है।

वहीं, हाल ही में जब महिला अपने मौसा की तेरहवीं में यहां आई तो उसे इस फर्जीवाड़े की जानकारी हुई, जिसके बाद महिला अपने पति के साथ पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत करने पहुंची और अपर पुलिस अधीक्षक को अपनी व्यथा सुनाई।

कमलेश कुमार खरपुसे ने महिला की पीड़ा सुनने के बाद ग्रामीण थाना प्रभारी को जांच के आदेश दिये हैं। इस पूरे मामले में फोप के तत्कालीन नायब तहसीलदार की भूमिका भी संदेह के घेरे में है। महिला का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र नायब तहसीलदार ने जारी किया गया था।

यह भी पढ़े: Global Investors Summit 2023: ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आज अंतिम दिन, जाने क्य कुछ होगा आज?

Connect With Us : Twitter Facebook

Himanshi Rajput

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

1 month ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

1 month ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

1 month ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

1 month ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

1 month ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

1 month ago