फायरिंग में घायल युवक को अस्पताल में कराया भर्ती
MP: मध्य प्रदेश के श्योपुर से एक खबर सामने आ रही है। जहां पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर दो लोगों ने पीछे से फायरिंग करी। जिसके बाद दोनों आरोपी फरार हो गए। इसी कड़ी में फायरिंग में युवक घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना श्योपुर पाली रोड पर सोई के पास की है। जहां 2 लोगों ने पुराने आपसी विवाद के चलते युवक को गोली मार दी। गरीमत रही, कि गोली युवक के पैर में लगी। जिसकी सूचना मिलने के बाद देहात थाना पुलिस ने युवक को अस्पताल पहुंचाया। युवक की पहचान परमजीत के रुप में हुई है। जो चकबमुलिया गांव का रहने वाला है।
पीड़ित युवक परमजीत ने बताया कि कुछ पुराना विवाद था. जिसके चलते आरोपी ने पहले भी उसे जान से मारने की धमकी दी थी। जिससे दोनों आरोपी बलजिंदर सिंह उफ बबलू व गुरनाम सिंह युवक के पीछे मोटर साइकिल से आए और उस पर फायरिंग कर दी। गोली युवक के पैर में लगी। जिसके बाद आरोपियों ने और गोलियां दागने का प्रयास किया, लेकिन ट्रैफिक के कारण वे फायर नहीं कर पाए और भाग खड़े हुए।
यह भी पढ़े: MP: जग्गू यादव हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, हत्यारे भाजपा नेता के होटल को ब्लास्ट कर किया ध्वस्त
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…