होम / MP Flood Control: बारिश ने प्रशासन की चिंता बढ़ाई, आधी रात में फ्लड कंट्रोल रूम पहुंचे CM मोहन यादव

MP Flood Control: बारिश ने प्रशासन की चिंता बढ़ाई, आधी रात में फ्लड कंट्रोल रूम पहुंचे CM मोहन यादव

• LAST UPDATED : July 29, 2024

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Flood Control: मध्य प्रदेश में लगातार हो रही बारिश ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। इस बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार-सोमवार की मध्यरात्रि को दिल्ली से लौटते ही राज्य आपदा कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया।

बांधों के गेट खुलने पर ध्यान

CM यादव ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि बांधों के गेट खुलने की स्थिति में विशेष सतर्कता बरती जाए। उन्होंने कहा कि जलमग्न हो सकने वाले क्षेत्रों में आवश्यक सावधानी रखी जाए और जनहानि रोकने पर विशेष ध्यान दिया जाए।

पुलों पर नागरिकों के प्रवेश पर रोक

मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से बाढ़ नियंत्रण कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि पुल के ऊपर बह रहे पानी वाले स्थानों पर नागरिकों के प्रवेश पर रोक लगाई जाए।

3 दिनों से लगातार बारिश

प्रदेश में पिछले 3 दिनों से लगातार बारिश हो रही है। CM यादव ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को पहले ही सतर्क रहने के निर्देश दिए थे। उन्होंने आवश्यकतानुसार राहत शिविर लगाने और प्रभावित लोगों को भोजन व अन्य जरूरी सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए हैं।

हेलीकॉप्टर की व्यवस्था

मुख्यमंत्री ने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर हेलीकॉप्टर की व्यवस्था भी की जाए। साथ ही, ग्रामीण क्षेत्रों में ट्यूबवेल से होने वाली दुर्घटनाओं पर नियंत्रण रखने के निर्देश भी दिए।

अधिकारियों ने सीएम को आश्वस्त किया कि वे स्थिति पर लगातार नज़र रखे हुए हैं और सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Also Read:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox