होम / MP Flood Relief: सुदर्शन चक्र कोर और नागरिक प्रशासन ने मिलकर किया बाढ़ राहत अभ्यास

MP Flood Relief: सुदर्शन चक्र कोर और नागरिक प्रशासन ने मिलकर किया बाढ़ राहत अभ्यास

• LAST UPDATED : June 28, 2024

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Flood Relief: मध्य प्रदेश में बाढ़ राहत की तैयारियों को मजबूत करने के लिए बुधवार को एक बड़ा अभ्यास किया गया। पश्चिम मध्य प्रदेश उप क्षेत्र के तत्वावधान में आयोजित ‘बध्वयस्थ’ नामक इस वार्षिक अभ्यास में सेना और नागरिक प्रशासन ने एक साथ हिस्सा लिया।

सुदर्शन चक्र कोर

खानूगांव स्थित वाटरमैनशिप ट्रेनिंग सेंटर में हुए इस कार्यक्रम में सुदर्शन चक्र कोर की यूनिट्स ने अपनी तैयारियों का प्रदर्शन किया। इंजीनियर रेजिमेंट टास्क फोर्स और सेना के अन्य प्रतिनिधियों ने भी अपनी भूमिका निभाई। राज्य सरकार की ओर से प्रमुख सचिव-गृह संजय दुबे और डीजी-एसडीईआरएफ अरविंद कुमार ने भी शिरकत की।

बाढ़ राहत की पूरी प्रक्रिया को कवर किया

अभ्यास में बाढ़ राहत की पूरी प्रक्रिया को कवर किया गया। इसमें योजना बनाने से लेकर नागरिक प्रशासन के साथ तालमेल और राहत कार्यों तक के सभी पहलुओं पर चर्चा हुई। सेना के इंजीनियरों ने बाढ़ बचाव का जीवंत प्रदर्शन किया और राहत कार्यों में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों की जानकारी भी दी गई।

लगातार अभ्यास की जरूरत

जीओसी-पश्चिम मध्य प्रदेश सब एरिया मेजर जनरल सुमित कबथियाल ने सेना, राज्य प्रशासन और एसडीईआरएफ के बीच उम्दा तालमेल की सराहना की। उन्होंने वाटरमैनशिप प्रशिक्षण केंद्र में लगातार अभ्यास की जरूरत पर जोर दिया। इस तरह के अभ्यास से आपदा के समय बेहतर राहत कार्य सुनिश्चित होगा।

Also read:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox