15 साल की नाबालिग के दोनो हाँथ चारा कटर मशीन से कट गए।
MP: मध्यप्रदेश के पन्ना से एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां एक 15 साल की नाबालिग के दोनो हाँथ चारा कटर मशीन से कट गए थे। जिसे गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पन्ना में भर्ती कराया गया था। घटना धरमपुर थाना अंतर्गत ग्राम माखनपुर टौरहा की थी। जिसके चलते इस हादसे पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दुःख जताया है।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर लिखा- पन्ना के ग्राम माखनपुर टिकुरिहा के श्री राकेश राजपूत की बेटी आकांक्षा के चारा मशीन से हाथ कटने का मामला संज्ञान में आया है। मैंने कलेक्टर को निर्देश दिये है कि उपचार की पूरी व्यवस्था की जाये। मैं और प्रदेश सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। पीड़ित परिवार की हरसंभव सहायता की जायेगी। कलेक्टर स्वयं बेटी आकांक्षा की देखभाल कर रहे हैं। मैं बेटी के जल्द स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूँ।
यह भी पढ़े: Accident: इंदौर बायपास पर खड़े ट्रक में घुसी बस, 29 लोग घायल
दरसअल सुबह बच्ची खेत में चारा कटर मशीन में चारा काट रही थी। तभी अचानक मशीन के बेल्ट की चपेट में आ गई। जिसके चलते उसके दोनों हाथ कट गए। चीखने चिल्लाने पर परिजनों ने किसी तरह उसकी जान बचाई, और उपचार के लिए उसे जल्द से जल्द जिला चिकित्सालय पन्ना में भर्ती कराया। इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
यह भी पढ़े: MP: ABVP के कार्यकर्ताओं का निगम प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…