होम / MP IAS Transfer: प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IAS समेत 64 अधिकारियों का ट्रांसफर

MP IAS Transfer: प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IAS समेत 64 अधिकारियों का ट्रांसफर

• LAST UPDATED : March 10, 2024

India News(इंडिया न्यूज),MP IAS Transfer: लोकसभा चुनाव से पहले प्रदेश में मोहन सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। प्रदेश में मोहन सरकार ने 12 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है। इसके अलावा 64 अन्य अफसरों का ट्रासंफर कर दिया है। इस हेरफेर के तहत 11 जिलों के कलेक्टर को नए जिलों में तैनाती दी गई है।

12 आईएएस अधिकारियों का तबादला

मोहन यादव सरकार सरकार अधिकारियों के फेरबदल के क्रम में 12 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस हेरफेर के तहत 11 जिलों के कलेक्टर को नए जिलों में तैनाती दी गई है। इस बदलाव के तहत स्वरोचिष सोमवंशी को सीधी का कलेक्टर बनाया गया है। वह वर्तमान में राजभवन में उप सचिव के पद पर सेवाएं दे रहे थे।

2012 बैच के थे IAS धरणेन्द्र कुमार

इसी तरह भास्कर लक्षकार को रतलाम जिला कलेक्टर के पद से हटा कर प्रबंध संचालक, राज्य बीज एंव फार्म विकास विभाग में अपर सचिव बनाया गया है। विदिशा कलेक्टर उमाशंकर भार्गव को राज्यपाल का अपर सचिव बनाया गया है। साल 2012 बैच के आईएएस ऑफिसर धरणेन्द्र कुमार जैन को उप सचिव कार्मिक विभाग से उमरिया का कलेक्टर बनाया या है। जबकि राजेश बाथम को अपर आयुक्त (राजस्व) उज्जैन संभाग से हटाकर रतलाम का नय कलेक्टर बनाया गया है।

कलेक्टर पद से हटकर बने उप सचिव

2013 बैच के मयंक अग्रवाल दमोह के कलेक्टर के पद से हटाकर मध्य प्रदेश शासन में उप सचिव बनाया गया है।  नीमच की अपर कलेक्टर नेही मीना को झाबुला का कलेक्टर बनाया गया है और झाबुआ की वर्तमान कलेक्टर तन्वी हुड्डा वित्त निगम में उप सचिव बनाया गया है। बुद्धेश कुमार वैद्य को उमरिया कलेक्टर के पद से विदिशा कलेक्टर बनाया गया है। इसी तरह सुधीर कुमार कोचर जो कि वर्तमान में मुख्यमंत्री उप सचिव के रुप में अपनी सेवा दे रहे थे, उन्हें दमोह का नया कलेक्टर बनाया गया है। मनोज कुमार सरिया को अपर आयुक्त सह पंजीयक सहकारी संस्था में उप सचिव बनाया गया है।

ये भी पढ़ें :

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox