MP: शिक्षा के मंदिर में भी लाखों की हेराफेरी जांच अधर में लटकी

 

बैरसिया: राजधानी भोपाल की बैरसिया में भ्रष्टाचार इस कदर अपनी जड़ें जमा चुका की यहां आए दिन भ्रष्टाचार के मामले सामने आ रहे। और यहा पदस्थ अधिकारी कर्मचारीयों को किसी का डर नहीं है। यही कारण है कि बैरसिया के अधिकांश शासकीय विभाग हमेशा अखबारों कीसुर्खियों में बने हुए हैं। चाहेतहसील कार्यालय हो या जनपद पीडब्ल्यूडी, पी एच आई या फिर स्कूल शिक्षा विभाग हर तरफ़ भ्रष्टाचार की मानों होड़ मची हुई है।

जहा सरकारी स्कूलों में भी निजी स्कूलों से बेहतर शिक्षा,वातावरण,फर्नीचर,और सुविधाएं मिले इसके लिए सीएम ने हर ब्लॉक में सीएम राइज स्कूल खोले हैं। पुराने स्कूल भवनों की मरम्मत और अन्य सुविधाएं जुटाने के लिए अलग अलग मदों में शासन ने स्कूल प्रबंधन के खाते में राशि डाली है। मरम्मत और रंगाई पुताई आदि के लिए 5 लाख रुपए तो अन्य संसाधन जुटाने के लिए 12 लाख रुपए दिए हैं।

लेकिन स्कूल प्रबंधन बिना काम करवाए ही फर्जी बिल बाउचर लगाकर राशि निकाल रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि बैरसिया ठाकुर लाल सिंह हायर सेकेण्डरी स्कूल जोकि सीएम राइस है।और यहा रंगाई पुताई एवं अन्य संसाधनों के लिए करीब 17 लाख की राशि सरकार द्वारा दी गई है।

मगर यहा के प्रबंधक द्वारा रंगाई पुताई की खानापूर्ति कर राशि का गवन कर दिया जहा हालात यह है कि कहीं न तो पुताई नज़र आती और नाही अन्य व्यवस्थाएं टूटे-फूटे शौचालय स्कूल में गंदगी के अंबार दिखाई दे रहे जहा कोई साफ़ सफाई नहीं दिखाई देती। बताया जाता है कि पूर्व प्राचार्य लाखों की राशि फर्जी बिल वाउचर लगाकर हज़म कर गए। और जिसके चलते उन्हें हटा दिया गया है। स्कूल की राशि कहा खर्च हुई।

जिसकी जांच जारी है। मगर करीब एक माह से भी अधिक समय बीत जाने पर भी अभी तक जांच पूरी नहीं हुई। अब ऐसे में सीएम राईज स्कूलों में बेहतर शिक्षा और सुविधाओं की उम्मीद से लोगों ने अपने बच्चों के नाम निजी स्कूलों से कटवाकर इसमें प्रवेश दिलाया था लेकिन यहां न सुविधा है और न संसाधन। इस वजह से छात्र-छात्राएं और पेरेंट्स अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं।

राकेश नागर प्राचार्य सीएम रइज का कहना  है कि सर्व सुविधायुक्त स्कूल बनाने का हम लगातार प्रयास कर रहे हैं। स्कूल समय पर खुलता है बंद भी समय पर होता है। मुझे आए अभी ज्यादा समय नहीं हुआ। 17 लाख करीब राशि आई थी वह पूर्व प्राचार्य के समय आई थी और उन्होंने ही खर्च किया है। मेरे कार्यकाल में अभी 5 लाख 95 हजार रुपए आए हैं जिससे से 5 लाख सफाई और गाडो के लिए तथा 95 हजार अन्य खर्च के लिए है।

Divyanshi Singh

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

1 month ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

1 month ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

1 month ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

1 month ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

1 month ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

1 month ago