होम / MP: शहीद खुमान सिंह का अंतिम संस्कार, पंचायत मंत्री ने शव को दिया कांधा

MP: शहीद खुमान सिंह का अंतिम संस्कार, पंचायत मंत्री ने शव को दिया कांधा

• LAST UPDATED : March 1, 2023

मध्यप्रदेेश: शहीद खुमान सिंह का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसौदिया ने शव को कांधा दिया। बता दे शहीद खुमान सिंह नागालैण्ड में चुनाव ड्यूटी करने गए थे। इस दौरान वह हुई सड़क दुर्घटना में शहीद हो गए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी दुख जताया है।

  • नागालैण्ड में चुनाव ड्यूटी करने गए थे 26वीं बटालियन के जवान
  • पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसौदिया ने शव को दिया कांधा
  • शहीद खुमान सिंह की पत्नि को मिलेगी एएसआई की नौकरी

नागालैण्ड में चुनाव ड्यूटी करने गए थे 26वीं बटालियन के जवान

गुना की 26वीं बटालियन में पदस्थ सैनिक खुमान सिंह भिलाला नागालैण्ड में चुनाव ड्यूटी के दौरान हुई सड़क दुर्घटना में शहीद हो गए हैं। शहीद खुमान सिंह की पार्थिव देह बुधवार को उनके पैतृक गांव सुआटोर लाई गई, जहां राजकीय सम्मान के साथ शहीद का अंतिम संस्कार किया गया।

पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसौदिया ने शव को दिया कांधा

मध्यप्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसौदिया ने शहीद खुमान सिंह की पार्थिक देह को कांधा दिया और बमौरी विधानसभा क्षेत्र में शहीद खुमान सिंह स्मारक बनाने की घोषणा की है।

शहीद खुमान सिंह की पत्नि को मिलेगी एएसआई की नौकरी

सिसौदिया ने जानकारी दी कि शहीद खुमान सिंह की पत्नि को मध्यप्रदेश पुलिस में एएसआई पद पर नौकरी दी जाएगी। उधर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नागालैण्ड में हुए हादसे पर दुख जताया है।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox