होम / MP: खंडवा में तेंदुए का आतंक! 2 किसानों पर किया हमला

MP: खंडवा में तेंदुए का आतंक! 2 किसानों पर किया हमला

• LAST UPDATED : May 3, 2024

India News MP (इंडिया न्यूज),MP: इलाके में आए दिन हिंसक जानवरों के हमले होते रहते हैं। जानवरों के हमले में कई लोग अपनी जान गंवा देते हैं। ऐसे ही 2 किसानों पर तेंदुए ने हमला कर दिया। आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों ने शोर मचाया। इस हमले में खेत में काम कर रहे 2 किसान घायल हो गए है।

खंडवा जिले में तेंदुए ने किसानों पर हमला कर दिया। मूंदी के समीप अंजनिया कला गांव के पास खेतों में काम कर रहे दो किसानों पर तेंदुए ने हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों ने शोर मचाया और मदद के लिए दौड़े तो तेंदुआ वहां से भाग गया।

वन विभाग ने गाम्रीणों को दी हिदायत  

इस घटना में किसान राजकुमार और रविंद्र को मामूली चोटें आई हैं। गांव के पास तेंदुए के आने की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। वन विभाग का कहाना है कि केंद्रीय टीम को वापस जंगल में भेजा जाएगा। मालूम हो कि इंदिरा सागर और ओंकारेश्वर बांध के बैकवाटर के किनारे फैले जंगल में भारी संख्या में तेंदुए और जंगली जानवर हैं। वन विभाग ने ग्रामीणों को रात में बाहर निकलकर जान देने की हिदायत दी है।

लोगों में डर का माहौल 

तेंदुए के हमले के दौरान ग्रामीणों ने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। जिसके बाद तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। इसके बाद ग्रामीण घायल किसान को इलाज के लिए ले गए। तेंदुए के हमले से लोगों में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का पूरा जायजा लिया।

ये भी पढ़ें :

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox