प्रदेश की बड़ी खबरें

MP Lightning Strike: धार में बिजली गिरने से 3 बच्चों की मौत

India News MP ( इंडिया न्यूज ), MP Lightning Strike:मध्य प्रदेश के धार जिले में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। अर्जुन कॉलोनी क्षेत्र में फड़के स्टूडियो की पहाड़ी पर दोपहर 4:30 बजे आकाशीय बिजली गिरने से 3 बच्चों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।

बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े थे बच्चे

घटना के समय बच्चे बाहर खेल रहे थे और अचानक हुई तेज बारिश से बचने के लिए एक नीम के पेड़ के नीचे खड़े हो गए थे। दुर्भाग्य से, उसी पेड़ पर बिजली गिरी, जिससे 3 बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान पंकज (15) , गणेश (10) और विजय (10) के रूप में हुई है। 15 साल का शुभम गंभीर रूप से घायल हुआ है और उसका इलाज जिला चिकित्सालय के आईसीयू वार्ड में चल रहा है।

अचानक मौसम खराब हुआ

स्थानीय लोगों के अनुसार, मंगलवार को अचानक मौसम खराब हो गया था। शाम लगभग 4:30 बजे तेज गरजना के साथ भारी बारिश शुरू हुई। यह घटना जिला मुख्यालय के पास हुई, जहां पिछले 3 दशकों में इस तरह की कोई घटना नहीं हुई थी।

स्थानीय प्रशासन ने मृतकों के परिवारों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।

Also Read:

Veshali Dhanik

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

1 month ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

1 month ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

1 month ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

1 month ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

1 month ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

1 month ago