होम / MP Lok Sabha Election: CM मोहन यादव का राहुल गांधी पर तंज, बिना नाम लिए बोल दी बड़ी बात

MP Lok Sabha Election: CM मोहन यादव का राहुल गांधी पर तंज, बिना नाम लिए बोल दी बड़ी बात

• LAST UPDATED : May 1, 2024

India News MP ( इंडिया न्यूज ) MP Lok Sabha Election: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार को भिंड से राहुल गांधी का नाम लिए बगैर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस का स्वभाव अच्छा काम पसंद करना नहीं है। वो ( कांग्रेस ) क्या-क्या बोलती है, उन्हें खुद नही पता है। उन्होंने कहा कल कांग्रेस के साहबजादे आपके बीच आए थे। कोई उन्हें पप्पू कहता है। पता नहीं उनके क्या-क्या नाम है।

बाबा साहब को अपमानित करने का किया काम

सीएम मोहन यादव ने आगे कहा कल वो ( राहुल गांधी ) लाल रंग की एक किताब उठाकर दिखा रहे थे। जिसे वह संविधान कर रहे थे। उन्होंने कहा संविधाव की किताब ऐसी होती है, वो जो दिखा रहे थे, वह जादू कि दुकानों पर मिलने वाली लाल रंग की किताब थी। उन्होंने (राहुल गांधी) ने बाबा साहबको अपमानित करने का काम किया है। वह अपने पूर्वजों को खुद ही गाली दे रहे थे। मोहन यादव ने आगे कहा साहबजादे कह रहे थे कि बीजेपी की सरकार आएगी तो संविधान बदल देगी। अरे बाबू ये बताओ पिछले दस साल से किसकी सरकार चल रही है।

कौन है प्रधानमंत्री?

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आगे कहा आपलोग मुझे बताओ पीएम कौन है। आज बड़े-बड़े देश इंग्लैंड, अमेरिका, आस्ट्रेलिया सब 56 इंच सीने वाले के पीछे सेल्फी लेने के लिए घूम रहे हैं। ये प्रधानमंत्री के लिए आशिर्वाद देने के लिए तीसरी बार अभियान चल रहा है। तुम्हारी दुकान धीरे-धीरे खत्म होती जा रही है। उन्होंने कहा पंडित जवाहर लाल आपके कुछ लगते है या नहीं। साल 1950 में संविधान लागू हुआ। फिर इसके बाद 17 बार पीएम पंडित जवाहर लाल नेहरू द्वारा इसमें संशोधन कराया गया। फिर 29 बार इंदिरा गांधी और 10 बार राजीव गांधी ने। आप 100 बार इसमें संसोधन करा चुके हैं। हमने देश को आगे बढ़ाने का काम किया है।

Also Read: MP Lok Sabha Election: शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर बोला हमला, बोले खत्म…

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox