होम / MP Lok Sabha Election: जेपी नड्डा की सिरोंज और प्रियंका गांधी की मुरैना में इस दिन सभा

MP Lok Sabha Election: जेपी नड्डा की सिरोंज और प्रियंका गांधी की मुरैना में इस दिन सभा

• LAST UPDATED : May 1, 2024

India News MP ( इंडिया न्यूज ) MP Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव 2024 में मध्य प्रदेश की नौ सीटों पर सात मई को वोटिंग होनी है। यहां चुनाव प्रचार का शोरगुल पांच मई को रूक जाएगा। वहीं जानकारी मिल रही है कि गुरुवार को बीजेपी और कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की भी सभा प्रदेश में होगी। बता दें कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सागर के अंदर आने वाली सिरोंज विधानसभा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

प्रियंका गांधी की मुरैना में सभा

साथ ही कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी मुरैना में सभा को संबोधित करेंगी। बीजेपी के प्रदेश पदाधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि सिरोंज में नड्डा की सभा शाम सवा पांच बजे के करीब नया बस स्टैंड में होगी। दूसरी तरफ प्रियंका गांधी की रैली दोपहर के एक बजे मुरैना में होगी। बता दें कि प्रदेश में ये उनका पहला कार्यक्रम होगा। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के मध्य प्रदेश के प्रभारी जितेन्द्र सिंह, जीतू पटवारी, अरुण यादव और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह मौजूद रहेंगे।

मुख्यमंत्री मोहन यादव भी आएंगे

वहीं मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव भी गुरुवार को उज्जैन आएंगे। वे नौ बजे उज्जैन में अपने बूथ क्र. 60 पर जनसंपर्क अभियान करेंगे। इस दौरान सीएम 70 वर्ष से ज्यादा आयु के वरिष्ठों को आयुष्मान भारत के तहत फार्म भरवाएंगे। साथ ही नए वोटरों से भी मिलेंगे।

Also Read: Jyotiraditya Scindia Net Worth: तीसरे चरण में ज्योतिरादित्य सिंधिया दूसरे सबसे अमीर प्रत्याशी, जानिए…

Also Read: MP Lok Sabha Election: शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर बोला…

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox