प्रदेश की बड़ी खबरें

MP Lok Sabha Election: मध्य प्रदेश में वोटिंग बढ़ाने के लिए 20,456 केंद्रों पर पहुंचे अधिकारी, लोगों को किया प्रेरित

India News MP ( इंडिया न्यूज ) MP Lok Sabha Election: पहले दो चरण के चुनाव में मतदान प्रतिशत में गिरावट के बाद सात मई को होने वाले तीसरे चरण के चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए बुधवार को 20 हजार 456 मतदान केंद्रों पर बूथ की ओर अभियान चलाया गया। मतदाताओं को वोट देने के लिए कहीं ट्रैक्टर रैलियां निकाली गईं तो कहीं मेहंदी लगाई गई। बूथ पर पहुंचे मतदाताओं का अभिनंदन किया। बूथ लेवल अधिकारी घर-घर पहुंचे और बताया कि मतदान आपका संवैधानिक अधिकार है, इसका प्रयोग करना चाहिए। अब यह अभियान 7 मई को चौथे चरण की आठ सीटों पर चलाया जाएगा।

ट्रैक्टर पर बैठ कर गांव में घूमें

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के तमाम अधिकारी अभियान का हिस्सा बनने अलग-अलग जिलों में पहुंचे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन सीहोर जिले के बिलकिसगंज और कंकरखेड़ा पहुंचे। यहां उन्होंने ट्रैक्टर से गांव में घूमकर मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया। उन्होंने मतदाताओं से निर्भीक होकर मतदान करने और भारतीय लोकतंत्र को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। गर्मी को देखते हुए सभी मतदान केंद्रों पर छाया, पानी, दवा और बैठने की व्यवस्था की गयी है। अगर आप वोट देने जाएं तो वोटर स्लिप के साथ एक फोटोयुक्त दस्तावेज जरूर ले जाएं।

इन मतदाताओं को किया गया सम्मानि़त

इस दौरान वरिष्ठ एवं दिव्यांग मतदाताओं को पगड़ी बांधकर सम्मानित किया गया तथा युवा मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र दिये गये। उपस्थित मतदाताओं को मतदान करने की शपथ भी दिलाई गई। अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजेश कौल विदिशा के मनोरा, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मनोज खत्री रायसेन के खरवई एवं सेहतगंज तथा उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी प्रमोद शुक्ला राजगढ़ जिले के ग्राम मंडावर में आयोजित चलें बूथ अभियान में शामिल हुए।

Also Read: MP Lok Sabha Election: जेपी नड्डा की सिरोंज और प्रियंका गांधी की मुरैना में…

Latifur Rahman

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

4 weeks ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

4 weeks ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

4 weeks ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

4 weeks ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

4 weeks ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

4 weeks ago