होम / MP Lok Sabha Elections 2024: शादी के बाद ससुराल जाने की जगह वोट डालने पहुंची दुल्हन, बोली- मैं ससुराल नहीं…

MP Lok Sabha Elections 2024: शादी के बाद ससुराल जाने की जगह वोट डालने पहुंची दुल्हन, बोली- मैं ससुराल नहीं…

• LAST UPDATED : April 19, 2024

India News MP (इंडिया न्यूज), MP Lok Sabha Elections 2024: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान जारी है। आज सुबह से ही हजारों की संख्या में लोग अपने घरों से निकलकर मतदान केंद्र पर पहुंचे। वोटिंग के दौरान मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिला है। वोटर जैसे हाल में है उसी हाल में वोट देने के लिए वोटिंग बूथ पर पहुंच रहे है। इस वोटिंग बूथ से दिलचस्प फोटो सामने आई है।

लोगों से की वोट की अपील 

जीवेंद्र सिंह चंदेल और प्रतिमा सिंह मतदान केंद्र क्रमांक 12 पर पहुंचे। सीधी के 238 लोग शादी के ठीक बाद वोट डालेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि वोट देकर हमने अपना कर्तव्य पूरा किया। पति-पत्नी ने लोगों से अपील भी की। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी लोगों को आज अपना सारा काम छोड़कर मतदान करना चाहिए। यह देश के विकास और विकसित राष्ट्र का सवाल है।

मेरा वोट, मेरी पहचान

इसी तरह मंडला लोकसभा में आशारानी सिंगरोराई अपनी विदाई से पहले वोट डालने पहुंचीं। उन्होंने नारायणगंज के ग्राम मैली के मतदान केंद्र-112 पर पहुंचकर वोट डाला। उन्होंने अपनी जिम्मेदारी पूरी की। इस पर चुनाव आयोग ने लिखा, ‘मेरा वोट, मेरी पहचान, मुझे 100 प्रतिशत मतदान करना है।’ आशा ने कहा कि आज के समय में मतदान सबसे महत्वपूर्ण कार्य है।

दुल्हा-दुल्हन पहुंच वोट डालने

सिवनी में भी दो नवविवाहित जोड़ों ने अपने वैवाहिक जीवन के पहले दिन की शुरुआत मतदान से की। दूल्हा-दुल्हन शादी की पोशाक में मतदान केंद्र पहुंचे और मतदान किया। बीती रात दोनों जोड़ों की शादी हो गई। मतदान के बाद इन जोड़ों ने क्षेत्र के सभी लोगों से मतदान करने की अपील की। साथ ही उन्होंने कहा कि विकास के लिए वोट करना जरूरी है।

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox