होम / MP: शिवराज सिंह चौहान को गाली देने वालों को महेंद्र सिंह सिसोदिया की नसीहत, कहा- गाली देना राजपूतों के संस्कार में नहीं

MP: शिवराज सिंह चौहान को गाली देने वालों को महेंद्र सिंह सिसोदिया की नसीहत, कहा- गाली देना राजपूतों के संस्कार में नहीं

• LAST UPDATED : January 12, 2023

इंडिया न्यूज, पन्ना ( Paana-Madhya Pradesh)

MP: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में करणी सेना के किए गए आंदोलन के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले नेताओं को पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने नसीहत दी है।
उन्होंने आरोप लगाया है, कि इस तरह की अभद्र भाषा का इस्तेमाल हरियाणा के कुछ कांग्रेसी नेताओं ने किया है। पंचायत मंत्री ने खुद राजपूत होने के नाते नेताओं को नसीहत दी है, कि वह बिना शर्त मुख्यमंत्री से माफी मांगे। उन्होंने कहा, यह कृत्य बहुत ही निंदनिय है। जीवन सिंह और उनके कांग्रेसी लोगों ने 5 हजार करोड़ जनता का अपमान किया है। हम राजपुतों का धर्म गाली देना नहीं है।
सिसौदिया के मुताबिक गाली देना या अभद्र भाषा का इस्तेमाल करना राजपूतों के संस्कारों में नहीं है। गौरतलब है कि करणी सेना के आंदोलन के दौरान ऐसे कई वीडियो सामने आए थे। जिनमें आंदोलन कर रहे लोगों ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के खिलाफ बहुत ही ज्यादा अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था। इस मामले में पिपलानी क्षेत्र में मुकदमे भी दर्ज हुए हैं। घटनाक्रम पर पहली बार मध्य प्रदेश के राजपूत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

यह भी पढ़े: MP: खेत पर भैंस चराने पर विवाद, कुल्हाड़ी और मुंह से काटी युवक की 2 उंगलियां

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox