MP: विवाहित महिला ने प्रेमी के लिए अपने 2 बच्चे और पति को छोड़ा, अब खा रही है दरबदर की ठोकरें

ग्वालियर: जिस प्रेमी के लिए विवाहित महिला ने अपने 2 बच्चे और पति को छोड़ा, और बेवफाई की सारी हदें पार कर दी, उस महिला को उसके प्रेमी ने ही धोखा देकर बीच मझधार में छोड़ दिया। प्रेमी से धोखा खाने के बाद महिला अपना मानसिक संतुलन खो बैठी है। .यह महिला ग्वालियर शहर की सड़कों पर बीते 48 घंटों से भूखी प्यासी लावारिस हालत में घूमती रही थी। अगर समय रहते पुलिस एक्शन नहीं लेती तो महिला के साथ गंभीर वारदात भी हो सकती थी। फ़िलहाल महिला को न्यायालय के आदेश पर मानसिक आरोग्यशाला में इलाज के लिए भर्ती करा दिया गया है। गौरतलब है कि महिला ने पहले अपने पति और बच्चों को धोखा देकर अपना सुखी संसार उजाड़ दिया था। लेकिन कहते है ना कि नाजायज संबंधों की कहानी का अंत दुखद ही होता है।

प्रेमी के प्यार में दीवानी महिला ने पति के साथ अपने दो बच्चों को भी छोड़ा

किसी अनजान शायर की दो लाइन इस खबर पर सटीक बैठती है “तुम्हारी नफरत पर भी लुटा दी जिंदगी हमने, सोचो अगर तुम मुहब्बत करते तो हम क्या करते” ग्वालियर शहर की सड़कों पर बदहवास हालत में हंगामा करती यह महिला मध्य प्रदेश के छतरपुर की रहने वाली है। जो ग्वालियर में रहने वाले अपने प्रेमी के प्यार में इस कदर दीवानी हुई कि अपनी ससुराल, पति और अपने दो बच्चों को छोड़कर अपने नए जीवनसाथी के साथ जीवन बिताने निकल पड़ी थी लेकिन उसे यह नहीं पता था कि एक दिन उसका प्रेमी उसे दरबदर की ठोकरे खाने पर मजबूर कर प्यार में दगा दे जाएगा।

महिला ने ट्रैफिक सिग्नल पर कार की बोनट पर चढ़कर किया था हाई वोल्टेज ड्रामा

आपकों बता दें कि यह वही महिला है जिसने बीते सोमवार को शहर के फूलबाग स्थित ट्रैफिक सिग्नल पर कार की बोनट पर चढ़कर हाई वोल्टेज ड्रामा कर सबकी निगाहें अपनी औऱ खींच ली थी। सभी को लग रहा था महिला शराब के नशे में है। मौके पर कुछ राहगीर महिलाओं ने हंगामा कर रही इस महिला को समझाने की कोशिश भी की थी। मौके पर थाना पड़ाव और महिला थाने की पुलिस भी पहुंची और हंगामा कर रही इस महिला को थाने ले गई थी। जहां महिला के शांत होने पर जब उसके बारे में जानकारी जुटाई तब पुलिस को पता चला महिला का दिमागी संतुलन बिगड़ गया है। ग्वालियर पुलिस ने महिला के पति और उसके प्रेमी से भी संपर्क किया लेकिन दोनों ने हीं महिला को अपने-अपने घर ले जाने से मना कर दिया। आखिरकार पुलिस ने महिला को न्यायालय में पेश किया जहां न्यायालय के आदेश पर महिला को मानसिक आरोग्यशाला में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। और पुलिस मामले की विवेचना में जुट गई है।

पति और प्रेमी दोनों ने महिला को घर ले जाने से किया मना

आपकों बता दें कि यह वही महिला है जिसने बीते सोमवार को शहर के फूलबाग स्थित ट्रैफिक सिग्नल पर कार की बोनट पर चढ़कर हाई वोल्टेज ड्रामा कर सबकी निगाहें अपनी औऱ खींच ली थी। सभी को लग रहा था महिला शराब के नशे में है। मौके पर कुछ राहगीर महिलाओं ने हंगामा कर रही इस महिला को समझाने की कोशिश भी की थी। मौके पर थाना पड़ाव और महिला थाने की पुलिस भी पहुंची और हंगामा कर रही इस महिला को थाने ले गई थी। जहां महिला के शांत होने पर जब उसके बारे में जानकारी जुटाई तब पुलिस को पता चला महिला का दिमागी संतुलन बिगड़ गया है। ग्वालियर पुलिस ने महिला के पति और उसके प्रेमी से भी संपर्क किया लेकिन दोनों ने हीं महिला को अपने-अपने घर ले जाने से मना कर दिया। आखिरकार पुलिस ने महिला को न्यायालय में पेश किया जहां न्यायालय के आदेश पर महिला को मानसिक आरोग्यशाला में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है और पुलिस मामले की विवेचना में जुट गई है।

बीना जाने उनकी क्या मजबूरी थी, जो छोड़ गए हमें, किस्मत ने कहा इसमें उनका, कोई कसूर नहीं, यह कहानी तो मैंने लिखी ही अधूरी थी”। बहराल अजब प्रेम की दुखद कहानी में महिला से पति- बच्चों और ससुराल वालों ने बदनामी के डर से किनारा कर लिया है। तो वहीं प्रेमी का साथ निभाने की कीमत महिला को इस कदर चुकानी पड़ी की वह मानसिक रोगी बन गई।

Divyanshi Singh

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

1 month ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

1 month ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

1 month ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

1 month ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

1 month ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

1 month ago