होम / MP Minister falls ill: बीजेपी नेता प्रभात झा की तबियत बिगड़ी, दिल्ली किए गए एयरलिफ्ट

MP Minister falls ill: बीजेपी नेता प्रभात झा की तबियत बिगड़ी, दिल्ली किए गए एयरलिफ्ट

• LAST UPDATED : June 29, 2024

India News MP (इंडिया न्यूज), MP Minister falls ill: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष प्रभात झा की तबियत शनिवार को अचानक बिगड़ गई। उन्हें तत्काल दिल्ली के मेदांता अस्पताल एयरलिफ्ट किया गया है।

न्यूरोलॉजिकल समस्या का इलाज

प्रभात झा पिछले दो दिनों से भोपाल के बंसल अस्पताल में न्यूरोलॉजिकल समस्या का इलाज करवा रहे थे। उनकी स्थिति बिगड़ने की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा संगठन महामंत्री हितानंद बंसल अस्पताल पहुंचे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने झा के स्वास्थ्य की जानकारी ली और दिल्ली के मेदांता अस्पताल में उचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित की।

ग्वालियर-चंबल क्षेत्र के प्रभावशाली नेता

प्रभात झा ग्वालियर-चंबल क्षेत्र के प्रभावशाली नेताओं में से एक हैं। उन्होंने दो बार राज्यसभा सांसद के रूप में सेवा की है। बिहार के सीतागढ़ जिले में जन्मे झा ने मध्य प्रदेश की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वे मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं और संगठन में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है।

Also Read:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox