होम / MP: लव ट्रायंगल के चलते नाबालिग लड़की ने की आत्महत्या की कोशिश, एक साथ 2 युवकों से था अफेयर

MP: लव ट्रायंगल के चलते नाबालिग लड़की ने की आत्महत्या की कोशिश, एक साथ 2 युवकों से था अफेयर

• LAST UPDATED : January 18, 2023

इंडिया न्यूज, बैतूल (Betul -Madhya Pradesh)

MP: मध्यप्रदेश के बैतूल से नाबालिग लड़की की ओर से आत्महत्या की कोशिश का एक मामला सामने आ रहा है। जिसमें एक लव ट्रायंगल के बीच लड़की ने कुएँ में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना बोरदेही थानाक्षेत्र के बिछुआ गाँव की है।

दरसअल लड़की का एक साथ दो युवकों के साथ अफेयर चल रहा था। जिसका पता दोनों प्रेमीयों का लग गया। इसी कड़ी में दोनों प्रेमी एक साथ, एक ही कार में सवार होकर अपने कुछ दोस्तों के साथ  लड़की से बात करने उसके घर पहुंच गए।

जब लड़की ने दोनों प्रेमी लड़कों को एक साथ देखा। तब वह घबराई और बीना कुछ कहे भागकर कुएं में कूद गई। जिस दौरान वहां पर हड़कंप मच गया। ग्रामीण जल्द से जल्द कुएं की तरफ पहुंचे और लड़की को कुएं से बाहर निकाला।  

लड़की को कुएं से बाहर निकालने के बाद ग्रामीणों ने दोनों युवकों और उनके तीन दोस्तों को बुरी तरह से पीटा और उनकी कार में भी तोड़फोड़ कर दी। जिसके बाद लड़की को गम्भीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया। इस पुरी घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जिसक बाद पुलिस ने दो आरोपीयों को गिरफ्तार किया। बाकी तीन आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें : MP: आपने नहीं देखा होगा हनुमान जी का ये अनोखा श्रृंगार, देखें तस्वीर

Connect With Us: Twitter | Facebook Youtube

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox