होम / MP Monsoon: मध्य प्रदेश में मानसून, भोपाल समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट

MP Monsoon: मध्य प्रदेश में मानसून, भोपाल समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट

• LAST UPDATED : June 30, 2024

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Monsoon: मध्य प्रदेश में मानसून ने अपना जलवा दिखाना शुरू कर दिया है। राजधानी भोपाल सहित कई जिलों में बारिश के कारण तापमान में गिरावट देखी गई है। मौसम विभाग ने प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में आंधी-तूफान और भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

तापमान में गिरावट

शनिवार को भोपाल में दिन का तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर से शाम तक रुक-रुककर हुई बारिश ने शहर को राहत दी। सुबह 8:30 से शाम 5:30 बजे के बीच भोपाल में 26.0 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

तूफ़ान की आशंका

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में तीन सक्रिय चक्रवाती सिस्टम के कारण बारिश की संभावना है। रविवार को भोपाल में बादल छाए रहने के साथ गरज-चमक और मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है। सोमवार को कई स्थानों पर तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

इन क्षेत्रों में बारिश

शहडोल, श्योपुरकलां, मुरैना, झाबुआ, राजगढ़, देवास, शाजापुर, भिंड, मंदसौर, सिवनी, सीधी, सिंगरौली, शिवपुरी, नर्मदापुरम, अलीराजपुर, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, छिंदवाड़ा, बैतूल, पांढुर्ना, अनूपपुर, उमरिया, बालाघाट, डिंडोरी, मंडला, जबलपुर, कटनी, पन्ना, रायसेन, सीहोर और विदिशा समेत कई जिलों में मानसून का असर देखा जा रहा है।

मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम विभाग की इस चेतावनी के मद्देनजर स्थानीय प्रशासन और नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। किसानों को भी मौसम की स्थिति पर नजर रखने और आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।

Also read:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox