होम / MP: केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते के विवादित बयान पर सड़क पर उतरी कांग्रेस, मंत्री का फूंका पुतला

MP: केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते के विवादित बयान पर सड़क पर उतरी कांग्रेस, मंत्री का फूंका पुतला

• LAST UPDATED : January 16, 2023

इंडिया न्यूज, भोपाल (Bhopal -Madhya Pradesh)

MP: केंद्रीय ग्राम इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसके चलते अब राजनीति गर्मा गयी है। वायरल वीडियो में मंडला में फग्गन सिंह कुलस्ते पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और कांग्रेस के साथ-साथ निवास विधायक डॉ अशोक मर्सकोले के बारे में अपशब्द कहते नज़र आ रहे हैं।

इसी वायरल वीडियो के विरोध में कांग्रेस अब सड़क पर उतर आई है। जिसके चलते कांग्रेसीयों ने  मंत्री का जमकर विरोध किया और उनका पुतला फूंका। कांग्रेस ने उनके घर का घेराव भी किया। कांग्रेस ने मंत्री के बयान का पुरजोर विरोध किया और कोतवाली पहुंचकर मंत्री के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करने आवेदन भी दिया। डॉक्टर अशोक मर्सकोले अपने साथी विधायक नारायण पट्टा, जिला अध्यक्ष राकेश तिवारी व अन्य कांग्रेसियों के साथ मंत्री के बंगले में प्रवेश करने की कोशिश करते रहे।

पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद उनको रोका। कांग्रेस का कहना है कि फग्गन सिंह कुलस्ते 3 दशक से अधिक समय से राजनीति कर रहे। लंबे समय से लोकसभा व राज्यसभा के सांसद रहने के साथ-साथ केंद्र में मंत्री होने के बावजूद उन्होंने जो अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया है। कांग्रेस इस का पुरजोर विरोध करती है।

मंत्री ने अपने वायरल वीडियो में उन्होंने कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के लिए आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया है। उन्होंने कहा है, कि एक भी किसान की कर्ज माफी नहीं हुई जबकि विधानसभा के पटल पर भाजपा सरकार ने खुद स्वीकार कर चुकी है, कि कांग्रेस सरकार के दौरान  27000 किसानों की कर्ज माफी हुई है। जब तक फग्गन सिंह कुलस्ते अपने ब्यान के लिए माफ़ी नहीं मांगते तबतक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

यह भी पढ़े: MP: वैनगंगा नदी के रेलवे पुल की रैलिंग में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox