MP: गोदाम से शातिराना अंदाज में अनाज चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने धर दबोचा

इंडिया न्यूज, धार (Dhar -Madhya Pradesh)

MP: मध्यप्रदेश के धार जिले में कई महिनों से विभिन्न वेयरहाउस में चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही थी। जिसमें कुछ अज्ञात बदमाश लाखों रुपए के अनाज सोयाबीन आदि को सुनसान इलाकों में स्थित वेयरहाउसों से चुरा कर ले जा रहे थे।

ऐसे में जिला पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह के निर्देशन में साइबर क्राइम विभाग ने सक्रियता से कार्यवाही करते हुए इन घटनाओ से जुड़े 10 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त करी है।

साथ ही चोरी में प्रयोग में लाए गए 2 चार पहिया वाहन तूफान व पिकअप भी जब्त किए गए है।  आरोपियों के गिरोह ने नौगांव थाना क्षेत्र में दो घटनाएं तिरला थाना क्षेत्र में एक घटना अमझेरा क्षेत्र में एक , राजगढ़ थाना क्षेत्र में एक घटना के साथ ही सादलपुर क्षेत्र में एक घटना को अंजाम दिया था।

जिसके चलचे आरोपियों ने घटनाओं को अंजाम देने के आरोपों को भी कबूल कर लिया है। जिसमें मुख्य रुप से नौगांव थाने के अंतर्गत सांघी वेयरहाउस से चोरी गए सोयाबीन के 88 कट्टे जिनकी कीमत 2 लाख 37 हजार 600 रु पुलिस ने जब्त कीये है। साथ ही तिरला , अमझेरा व राजगढ़ थाना क्षेत्रों से हुई चोरी के माल की बरामदी को लेकर कार्यवाही बाकी बताई जा रही है।

इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए जिला पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह ने प्रेसवार्ता के माध्यम से बताया है, कि गिरोह के पकड़ाए आरोपी फोरलेन रोड पर सुनसान इलाकों में स्थित वेयरहाउस को निशाना बनाते थे।  जिनको लेकर पुलिस सतर्कता से तलाश में जुटी थी।

क्राइम ब्रांच को मिली मुखबिर से सूचना के आधार पर राजगढ़ क्षेत्र के चोबारा गांव का रहने वाला मुन्ना पिता भदु भील कई संदिग्ध लोगों से मिलकर बड़ी-बड़ी पार्टियों का आयोजन कर रहा था। उसी दौरान उसकी गतिविधियां संदिग्ध पाए जाने पर पुलिस ने निगरानी करते हुए उसे धर दबोचा। जिससे पूरे मामले का खुलासा हुआ है।  वहीं पुलिस पूरे मामले में पकड़ाये आरोपियों से पूछताछ कर अन्य घटनाओं के मामले में भी जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही हैं। साथ ही आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़े: MP: केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते के विवादित बयान पर सड़क पर उतरी कांग्रेस, मंत्री का फूंका पुतला

Connect With Us : Twitter Facebook

Himanshi Rajput

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

1 month ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

1 month ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

1 month ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

1 month ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

1 month ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

1 month ago