MP Nagar Singh
India News MP (इंडिया न्यूज), MP Nagar Singh: मध्य प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में चल रहे घमासान पर विराम लग गया है। मंत्री नागर सिंह चौहान की नाराजगी अब दूर हो गई है। पिछले दो दिनों से चौहान के इस्तीफे की अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन अब स्थिति बदल गई है।
सूत्रों के अनुसार, देर रात CM हाउस में एक अहम बैठक हुई। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और हितानंद शर्मा शामिल थे। इस बैठक के बाद माना जा रहा है कि चौहान को जल्द ही कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।
नागर चौहान की नाराजगी की वजह रामनिवास रावत को वन एवं पर्यावरण विभाग देना था। उन्होंने आरोप लगाया था कि कांग्रेस से आए नेताओं को तरजीह दी जा रही है। हालांकि, अब यह विवाद सुलझता नजर आ रहा है।
इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की भूमिका अहम रही। उन्होंने यह मामला शांत कराया। नागर सिंह ने शिवराज से मुलाकात की, जिसके बाद स्थिति सामान्य हुई।
पार्टी नेतृत्व ने तुरंत कार्रवाई कर विवाद को सुलझाया है। अब देखना यह है कि आने वाले दिनों में नागर सिंह चौहान को कौन सी नई जिम्मेदारी मिलती है।
Also Read:
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…