India News (इंडिया न्यूज़), MP NEWS: मध्यप्रदेश के ग्वालियर से एक भयावह घटना की ख़बर आ रही है। बताया जा रहा है कि एक बिल्डिंग के लिफ्ट में क्षमता से अधिक लोग सवार थें जिसके कारण लिफ्ट गिर गया। इस हादसे में 11 लोग घायल हो गए। जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक घटना ग्वालियर जिले के सिरोल थाना क्षेत्र के मॉडल टाउन के पास बनी बेलोन मल्टी का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यहां पर तीन मंजिला बिल्डिंग की लिफ्ट से 11 लोग नीचे जा रहे थे, तभी दूसरी मंजिल से लिफ्ट टूटकर नीचे गिर गई और लिफ्ट में मौजूद लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि घायल लोगों में ज्यादातर लोग मजदूर है। सारे मजदूर काम करके ठेकेदार के साथ बिल्डिंग से बाहर आ रहें थें। तभी यह घटना हो गया।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके स्थल पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुटी है। पुलिस जानकारी के मुताबिक घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। बता दें कि बीज विकास निगम के अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल घायल मजदूर से मिलने अस्पताल पहुंचे। टीआई थाना सिरौल गजेंद्र धाकड़ ने बताया कि मामले की सूचना मिली थी। टीम भेजी गई थी। संभवतया लिफ्ट में ज्यादा लोगों के एक साथ चढ़ने से वह गिरी है। मामले की जांच की जा रही है।
Also Read: भोपाल में खुलेआम गुंडागर्दी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, गृहमंत्री ने दिए निर्देश
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…
India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…