इंडिया न्यूज, राजगढ़ (Rajgarh-Madhya Pradesh)
MP News: संविदा स्वास्थ्य अधिकारी कर्मचारी संघ अपनी मांगो को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरूं कर दी है। जिसके चलते राजगढ़ जिले में अपनी मांगों को लेकर संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने दूसरे दिन विजय दिवस के अवसर पर शासकीय पीजी काॅलेज परिसर में स्थित भारत माता की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।
यह भी पढ़े: MP Suicide Case: 2 नाबालिग लड़कियों ने की आत्महत्या की कोशिश, 1 की मौत, 1 अस्पताल में भर्ती!
संविदा स्वास्थ्य अधिकारी कर्मचारीयों ने भारत माता की मूर्ति पर माल्यार्पण कर माता की जय के साथ जय जवान जय किसान के नारे लगाए। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की अनिष्चितकालीन हड़ताल को आज दो दिन हो गए हैं। लेकिन अभी तक उनकी दो सूत्रीय मांगों के निराकरण संबंधी कोई जानकारी प्रदेश स्तरीय संघठन के माध्यम से प्राप्त नहीं हुई है।
संविदा जिलाध्यक्ष सुधेंदु श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश संघठन के आह्वान पर ही इस हड़ताल को शुरू किया गया है, और जब तक मांगे पूरी नहीं हो जाती वहां से हड़ताल समाप्त नहीं की जाऐगी। जिसके चलते स्वास्थ्य अधिकारी कर्मचारी शासन और प्रशासन का अपनी मांगों की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए शासन प्रशासन के विरुद्ध अपनी हड़ताल शुरू कर दी है। जानकारी मिली है कि लगभग 35 हजार र्कमचारी इस हड़ताल में शामिल है।
संविदा कर्मचारियों ने मीडिया संवाददताों से बातचित करतेकहा कि अधिकारी कर्मचारीयों कि 2 सूत्रीय मांगे है।
. कर्मचारीयों का कहना है कि उन्हें स्थाई किया जाए। साथ हि निष्कासित कर्मचारियों को तत्काल हि वापिस बुलाया जाऐ, उनकी नौकरीयां उन्हें वापिस दी जाए।
. 5 जून 2018 की नीति लागू कर नियमित कर्मचारियों का न्यूनतम 90% वेतन एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
यह भी पढ़े: Crime news: पैसे के लेनदेन का आरोप, पटवारी के साथ मारपीट, वीडियो वायरल