MP News
India News(इंडिया न्यूज़),MP NEWS: मध्य प्रदेश के श्रद्धालुओं को लेकर एक बस रामेश्वरम गई। यह बस शनिवार की रात हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना में उज्जैन और धार जिले की दोनों महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। साथ ही अलग अलग शहरों के 19 श्रद्धालु घायल हो गए।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने प्रशासन को मृतक तथा घायलों को आर्थिक मदद उपलब्ध कराने को कहा है। साथ ही सीएम ने निर्दश दिए है कि एक टीम मदुरै रवाना होो। अधिकारियों का दल सीएम के निर्देश मिलते ही मदुरै रवाना हो गए।
सीएम मोहन ने एक्स पर लिखा कि एमपी से धार्मिक यात्रा पर रामेश्वरम गए श्रद्धालुओं की बस दुर्घटना का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवार के साथ हैं। बाबा महाकाल से यही प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें व घायलों को शीघ्र स्वस्थ करें।
ये भी पढ़ें :
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…