India News(इंडिया न्यूज़), MP News: मध्य प्रदेश में 5 लोगों की जान लेने वाले बांधवगढ़ रिजर्व पार्क के बाघों को भोपाल के वन विहार नेशनल पार्क लाया गया है। ये दोनों बाघ बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मगधी रेंज स्थित बहेरहा इंक्लोजन में बंद थे। वैसे दोनों बाघ शिकार करने में अक्षम हैं, उन्हें बचपन से मां का सहारा न मिला था, इस वजह से दोनों बाघ शिकार के दांव पेंच नहीं सीख पाए।
बता दें कि बांधवगढ़ रिजर्व पार्क प्रबंधन ने 2 महीने पहले ही बाघों को भोपाल में शिफ्ट करने के लिए वन मुख्यालय से इजाजत मांगी थी। अनुमति मिलने के बाद अब दोनों बाघों को भोपाल शिफ्ट कर दिया गया है। वन विहार लाए गए दोनों बाघों की मेडिकल जांच वन्य प्राणी चिकित्सक डॉ. अतुल गुप्ता के द्वारा किया जा रहा है। वैसे दोनों बाघ स्वस्थ हैं और दोनों की उम्र 5 साल है।
यह बताया जा रहा है कि, कुछ महीने पहले इसमें एक बाघ को रेडियो कॉलर पहनाकर जंगल में छोड़ा गया था, लेकिन वह शिकार नहीं कर पा रहा था। दूसरा बाघ पहले से ही जंगल में था, जो आदमियों को देखते ही उन पर हमला कर देता था। इसलिए इसे रेस्क्यू किया गया। बता दें कि प्रबंधन के अनुसार दोनों के हमले में अब तक 5 लोगों की मौत हो गई, और एक व्यकित गंभीर रूप से घायल है।
Also Read: MP Election 2023: मतगणना के लिए कर्मचारियों की ट्रेनिंग शुरू, 1000 से अधिक कर्मी…