होम / MP News: केदारनाथ में फंसे मप्र के 51 लोगों को एयरलिफ्ट कर सुरक्षित निकाला गया : मुख्‍यमंत्री मोहन यादव

MP News: केदारनाथ में फंसे मप्र के 51 लोगों को एयरलिफ्ट कर सुरक्षित निकाला गया : मुख्‍यमंत्री मोहन यादव

• LAST UPDATED : August 2, 2024

India News MP ( इंडिया न्यूज ), राज्य सरकार ने केदारनाथ में फंंसे प्रदेश के यात्रियों के होने की सूचना के तुरंत बाद उत्‍तराखंड सरकार से बातचीत की। जिसके बाद 51 लोगो को हेलीकाॅप्टर के द्वारा सुरक्षित बाहार निकाला गया। तो वहीं, अभी कुछ यात्री केदारनाथ क्षेत्र में ही सुरक्षित हैं।

51 लोगों को एयरलिफ्ट किया गया

चारधाम की इस यात्रा के बीच केदारनाथ में फंसे प्रदेश के 61 लोगों में से करीब 51 लोगों को गुरुवार को एयरलिफ्ट के माध्यम से सुरक्षित बाहर निकला गया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि बाकी 10 लोग केदारनाथ में ही सुरक्षित जगह पर है। तो वहीं सभी 61 लोग शिवपुरी के बदरवास इलाके के हैं। एक बस और चार पहिया वाहन लेकर केदारनाथ दर्शन के लिए गए हुए थे, और भूस्खलन की वजह से वहां फंस गए है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा-

जानकारी के अनुसार राज्य सरकार ने उत्तराखंड सरकार से संपर्क कर 51 यात्रियों को हेलीकाॅप्टर से रेस्क्यू कर रुद्रप्रयाग पहुंचाया गया हैं। शेष यात्री केदारनाथ क्षेत्र में ही हैं और सुरक्षित हैं। मध्‍य प्रदेश सरकार उत्तराखंड सरकार के सतत संपर्क में है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा प्रयास है कि किसी यात्री को कोई कष्ट न हो।

Also Read:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox