होम / MP NEWS: नव वर्ष के स्वागत में परसिली उत्सव में बघेली गीतों की हुई मनमोहक प्रस्तुति 

MP NEWS: नव वर्ष के स्वागत में परसिली उत्सव में बघेली गीतों की हुई मनमोहक प्रस्तुति 

• LAST UPDATED : January 1, 2023

देश-विदेश से संजय टाइगर रिजर्व एवं पसली रिसोर्ट आने वाले पर्यटकों के लिए नव वर्ष के स्वागत के लिए उत्थान समाजिक, संस्कृति, साहित्यिक समिति सीधी के सहयोग से परसिली उत्सव का आयोजन शनिवार को किया गया। जिसमें बघेली लोक संगीतों,शैला नृत्य, नगरिया बालन की मनमोहक प्रस्तुति की गई। जिसमें देश की सबसे छोटी लोक गायिका एवं सीधी पर्यटन की ब्रांड एम्बेसडर मान्या पाण्डेय के लोक गीत धन धन आपन बघेली ता धन्य है आपने बोलिय हो। रामा धन्य है आपने सीधी व गामन मां फैशन देखाय लागे बोलय मा बघेली लजाय लागे गीतों को दर्शकों ने काफी पसंद किये।

तो वही बघेली लोक गीत जले भिनसारे की निंदिया ये मोर महुआ उजारिगा वह छरिगय अमिलिया की पाती हो,पिया काशी मे जाते गीत सुनकर सभी श्रोता मंत्रमुग्ध हो गये। परसिली उत्सव में बघेली पराम्परिक लोक गीत बिरहा वा बुंदेली फांग गीतों की सभी लोक कलाकारों के द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी गई। लोक गायक कपिल तिवारी ने संस्कार गीत सोहाग एवं सुभाष व्दिवेदी ने बेलनहाई व नरेन्द्र सिंह ने दादरा गीतों की प्रस्तुति दी।

लोक गायकों के साथ तबले में पवन शुक्ला,ढोलक में रावेन्द्र तिवारी,मंजीरा में हरिश्चंद्र मिश्रा, हारमोनियम में कपिल तिवारी ने संगत की।जिले में आने वाले पर्यटकों के लिए परसिली उत्सव का आयोजन 31 दिसंबर को किया गया था। जिसमें बघेली लोकगीत बघेली संगीत, बघेली लोक नृत्य एवं बघेली व्यंजनों की वेहतर व्यवस्था परसिली रिसोर्ट के व्दारा की गई थी।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox