होम / MP News: पानी पीते-पीते निगल गया मधुमक्खी..बन गई जान की दुश्मन!

MP News: पानी पीते-पीते निगल गया मधुमक्खी..बन गई जान की दुश्मन!

• LAST UPDATED : December 9, 2023

India News(इंडिया न्यूज़),MP News: मध्य प्रदेश के भोपाल में एक 22 साल के व्यक्ति ने पानी पीते समय गलती से मधुमक्खी निगल ली। इसके बाद उसकी जीभ और भोजन नली में मधुमक्खी के काट लेने से उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने दी जानकारी

पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस निरीक्षक नरेंद्र कुलस्ते ने बताया कि बुधवार रात जिला मुख्यालय में से लगभग 40 किलोमीटर दूर बैरसिया इलाके में एक मजदूर, जिसका नाम हीरेंद्र सिंह है ने अपने घर में एक गिलास से पानी पीते समय गलती से मधुमक्खी निगल ली। उन्होंने बताया की हीरेंद्र सिंह ने सांस लेने में तकलीफ और बेचैनी की शिकायत की थी। उसकी खाने वाली नली में सूजन आ गई थी। जिस वजह से उसे फौरन सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। लेकिन जब उसकी हालत में कोई सुधार नहीं आए तो उसे एक निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां गुरुवार देर रात करीब 1 बजे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया की इलाज की वक्त मजदूर हीरेंद्र सिंह ने उल्टी करी थी जिसमें मरी हुई मक्खी भी निकल गई थी।

ये था पूरा मामला

दरअसल, मामला मध्य प्रदेश की भोपाल के बैरसिया इलाके का है। जहां एक व्यक्ति जिस वक्त पानी पी रहा था, उस समय गलती से एक मधुमक्खी उसके गले के अंदर चली गई। इसके बाद मधुमक्खी ने उसकी जीभ और भोजन नली में काट लिया। इसके बाद उसकी खाने वाली नली में सूजन आ गई। व्यक्ति का नाम हीरेंद्र सिंह बताया जा रहा है। वह एक मजदूर है। हीरेंद्र सिंह को खाने में दिक्कत होने लगी जिससे उसकी तबीयत खराब हो गई। उसके बाद उसे उसके घर वालों उसे जल्दी-जल्दी अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान उसकी की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें –https://up.indianews.in/shani-dosh-saturns-defect-in-the-horoscope-then-adopt-these-remedies/

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox