होम / MP News: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका! इन नेताओं ने थामा BJP का दामन

MP News: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका! इन नेताओं ने थामा BJP का दामन

• LAST UPDATED : March 11, 2024

India News(इंडिया न्यूज) MP, MP News: लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी में दल बदल का दौर जारी है। मध्य प्रदेश कांग्रेस में लगातार कई नेताओं ने पार्टी का साथ छोड़ दिया है। हाल ही में कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, पूर्व विधायक संजय शुक्ला ने भाजपा का दामन थाम लिया है। अब कांग्रेस को दोबारा बड़ा झटका लगने वाला है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के बेटे दीपक जोशी आज बीजेपी ज्वाइन करेंगे। दीपक जोशी से मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा कांग्रेस में आए थे, लेकिन अब दोबारा बीजेपी में वापसी कर रहे है।

इस वजह से छोड़ी थी पार्टी 

बता देॆं कि दीपक जोशी तीन बार के विधायक रहेॆ हैं। 6 मई 2023 को कमल नाथ के नेतृत्व में कांग्रेस में शामिल हुए। कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के बाद उन्होंने खातेगांव से चुनाव लड़ा, लेकिन वहां से उनको हार का सामना करना पड़ा। दीपक जोशी के अलावा गुनौर के पूर्व विधायक शिवदयाल बागरी, खुरई के पूर्व विधायक अरुणोदय चौबे भी बीजेपी में शामिल होंगे।

BJP ने दीपक जोशी को किया मना 

कांग्रेस में शामिल होने के बाद दीपक जोशी ने कहा था कि बीजेपी ने उनके पिता की मूर्ति लगाने में उदासीनता दिखाई है। इसलिए वह कांग्रेस में जा रहे हैं। यह बताया जा रहा है कि दीपक जोशी बीजेपी में शामिल होना चाहते हैं, लेकिन बीजेपी ने उन्हें पार्टी में शामिल करना अभी टाल दिया गया है।

विधानसभा चुनाव से पहले दिया था इस्तीफा 

जानकारी के लिए बता दें कि गुनौर विधानसभा सीट से पूर्व कांग्रेस विधायक शिवदयाल बागरी भी आज भाजपा ज्वाइन करेंगे। बागरी 2018 में गुनौर से विधायक रह चुके हैं। उन्होंने 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से टिकट की दावेदारी की थी, लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला। इस बात से वह नाराज थेॆ। खुरई सीट से कांग्रेस के पूर्व विधायक अरुणोदय चौबे भी बीजेपी में शामिल होंगे। वह कमलनाथ के करीबी माने जाते है। 2023 के विधानसभा चुनाव से पहले चौबे ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।

ये भी पढ़ें : 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox