होम / MP News: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, इस दिग्गज नेता ने थामा BJP का दामन

MP News: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, इस दिग्गज नेता ने थामा BJP का दामन

• LAST UPDATED : January 5, 2024

India News(इंडिया न्यूज़),MP News: आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियां तैयारियों में जूट गई है। इस बीच कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। भाजपा से प्रभावित होकर कांग्रेस के दिग्गज नेता ने कांग्रेस का हाथ छोड़कर bjp का दामन थामा है। 2024 में पीएम मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए भांडेर के पूर्व विधायक और कांग्रेस प्रदेश महामंत्री कमलापत आर्य ने भाजपा का दामन थामा है।

कमलापत आर्य ने भाजपा की ली सदस्यता

बता दें कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बीजेपी कार्यालय में डॉ. आर्य को पार्टी की सदस्यता दिला दी है। प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि कमलापत आर्य ने घर वापसी की है। वह भाजपा में शामिल हो गए है। उनके मन में पीएम मोदी को दोबारा से प्रधानमंत्री बनाने का भाव आया, जिसके बाद उन्होंने भाजपा में शामिल होने का मन बनाया ।

दिग्विजय सिंह पर जमकर साधा निशाना

कमलापत आर्य ने कहा कि कांग्रेस की रीति और नीति में अंतर है। पार्टी के अंदर लोकतंत्र ही नहीं है। देश को आगे ले जाने के लिए कांग्रेस पार्टी के पास कोई विजन नहीं है। इसलिए मैं कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हुआ हूं। भाजपा में शामिल होने के बाद कमलापत आर्य ने कांग्रेस के साथ पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर जमकर निशाना साधा है

ये भी पढ़ें : 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox