होम / MP News: धान खरीदी में बड़ा फर्जीवाड़ा, जबलपुर के 2 वेयर हाउस में पकड़ा गया सवा लाख बोरी खराब धान

MP News: धान खरीदी में बड़ा फर्जीवाड़ा, जबलपुर के 2 वेयर हाउस में पकड़ा गया सवा लाख बोरी खराब धान

• LAST UPDATED : January 10, 2024

India News(इंडिया न्यूज),MP News: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में आए दिन धान खरीदी में गोलमाल उजागर हो रहे है। बीते दिन खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की टीम ने दो वेयर हाउस में सवा लाख बोरी खराब धान पकड़ा है। सैंपलिंग के दौरान दोनों वेयर हाउस में कई बोरियों में रखा हुआ धान मिक्स पाया गया है, जबकि कई में नॅान एफ.ए.क्यू धान रखा है। सबसे हैरानी की बात यह है कि दोनों वेयर हाउस को धान खरीदी की अनुमति भी नहीं मिली थी। इसके बावजूद भी उनके गोदामों में किसानों के धान रखे मिले है।

धान का लिया सैंपल

बता दें कि खाद्य एवं नागरिग आपूर्ति विभाग द्वारा भोपाल से भेजे गए अधिकारियों ने सर्वेयरों की टीम ने एसडीएम अभिषेक सिंह की मौजूदगी में शहपुरा स्थित उन दो गोदामों के भीतर रखे धान के सैंपल लिए है। जहां खरीदी केंद्र नहीं बनाये जाने के बावजूद बड़ी मात्रा में धान का भंडारण है। प्रभारी जिला आपूर्ति नियंत्रक सी एस जादौन ने बताया कि आधिकारियों और सर्वेयर की टीम ने वेयर हाउस के अंदर रखे गए धान के सैंपल लिए हैं।

रिपोर्ट आने के बाद होगी कार्रवाई

साथ ही उन्होंने बताया कि प्रमोद कुर्मी वेयर हाउस में 76 हजार बोरियों में धान का स्टेक लगाया गया था। बलराम वेयर हाउस में 48 हजार बोरियों में धान की स्टेकिंग की गई है। प्रभारी जिला आपूर्ति नियंत्रक जादौन के मुताबिक सैंपल लेने के दौरान दोनों वेयर हाउस में कई बोरियों में रखे हुए धान में मिलावट है। कई बोरियों में नॅान एफ.ए.क्यू धान रखा है। आगे बताया कि सर्वे टीम ने अगर रिपोर्ट में यदि अमानक धान पाए जाते है या कोई गंभीर अनियमितता पाई जाती है तो वेयर हाउस संचालकों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें :

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox