होम / MP News: उज्जैन और शाजापुर में BJP उम्मीदवारों ने भरा नामांकन, CM मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना

MP News: उज्जैन और शाजापुर में BJP उम्मीदवारों ने भरा नामांकन, CM मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना

• LAST UPDATED : April 22, 2024

India News MP (इंडिया न्यूज), MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में देवास-शाजापुर और उज्जैन-आलोट संसदीय सीट से बीजेपी प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी रोड शो में शामिल हुए। उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सबसे पहले शाजापुर पहुंचे। वे भाजपा प्रत्याशी महेंद्र सिंह सोलंकी के साथ शाजापुर पहुंचे और जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया। शाजापुर के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने गृह नगर उज्जैन पहुंचे।

उज्जैन में भी जब भाजपा प्रत्याशी अनिल फिरोजिया ने जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया तो मुख्यमंत्री वहां मौजूद थे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन में लोकसभा चुनाव कार्यालय का भी उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा वह रोड शो में भी हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आगमन को लेकर उज्जैन में कई स्वागत मंच भी बनाये गये हैं।

मध्य प्रदेश में एक भी सीट कांग्रेस के पक्ष में नहीं- CM

नामांकन दाखिल करने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को विकास के लिए बहुत समय मिला लेकिन कांग्रेस विफल रही। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने मध्य प्रदेश का चहुंमुखी विकास किया है। उन्होंने यह भी कहा है कि भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के मिशन-29 में सफल होगी। मध्य प्रदेश से एक भी सीट कांग्रेस को नहीं मिलेगी।

Read More:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox