प्रदेश की बड़ी खबरें

MP News: BJP सांसद प्रज्ञा सिंह ने Akasa Airlines पर लगाए गंभीर आरोप, जानिए क्या कहा

India News (इंडिया न्यूज़),MP News: भोपाल से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने अकासा एयरलाइंस पर आरोप लगाए है। सांसद ने ड्यूटी मैनेजर इमरान और उनके साथियों पर दिल्‍ली में उन्हें नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है। उनके आरोपों पर एयरलाइंस ने दुख जताया है और आगे जांच के लिेए कहा है।

प्रज्ञा ठाकुर ने पोस्ट कर कही ये बात

इस लेकर बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॅार्म पर पोस्ट किया है साथ ही उन्होंने केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से कार्रवाई की मांग की है। पोस्ट में प्रज्ञा ठाकुर ने कहा, “उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मुंबई से दिल्ली आकाशा एयरलाइंस फ्लाइट नंबर QP1120 से दिल्ली आने पर ड्यूटी मैनेजर इमरान और उसके साथियों ने षड्यंत्र कर मुझे बड़ी हानि पहुंचाने का प्रयास किय। अपेक्षा करती हूं आप कार्रवाई अवश्य करेंगे।

अकासा एयरलाइंस ने दी प्रतिक्रिया

इस मामले में अकासा एयरलाइंस ने सांसद के पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कार्रवाई की बात कही है। साथ ही एयरलाइंस ने कहा कि हम आपके अनुभव से बहुत चिंतित हैं।  एयरलाइंस के प्रवक्ता ने कहा, ”हमें सांसद प्रज्ञा ठाकुर के डी-बोर्डिंग अनुभव पर दुख है। 15 फरवरी, 2024 को उड़ान QP1120 में असुविधा के लिए हम क्षमा चाहते हैं। हम इस घटना की विस्तार से जांच करेंगे, हम इसे सीखने और जारी रखने के अवसर के रूप में लेंगे। हमारी सेवाओं में सुधार हो रहा है।

ये भी पढ़ें : 

Roshani Rathore

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

4 weeks ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

4 weeks ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

4 weeks ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

4 weeks ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

4 weeks ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

4 weeks ago