होम / MP News: BJP ने साधा राहुल की यात्रा पर निशाना, बोले- आएंगे तो मोदी ही…

MP News: BJP ने साधा राहुल की यात्रा पर निशाना, बोले- आएंगे तो मोदी ही…

• LAST UPDATED : March 2, 2024

India News(इंडिया न्यूज़), MP News: प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने राहुल गांधी की न्याय यात्रा पर निशाना साधा है। पूर्व सीएम ने कहा कि “वो कहते हैं न्याय यात्रा लेकिन खुद राहुल गांधी भी कांग्रेस के साथ अन्याय कर रहे हैं। कांग्रेस को इस हालत में पहुंचाने का श्रेय उन्हीं को जाता है। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता लगातार कांग्रेस छोड़ रहे हैं। पहले भी विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस बुरी तरह पराजित हुई है और अब लोकसभा के चुनाव में वो जहां-जहां से गुजर रहे हैं वहां भी और पूरे प्रदेश में 29 की 29 सीटें भाजपा जीतेगी।

देश में 370 सीटों पर जीत की गारंटी

बता दें कि बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने राहुल गांधी की न्याय यात्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल जहां-जहां जाते है, वहां भाजपा की जीतने की गारंटी है। साथ ही उन्होंने कहा कि यह न्याय यात्रा नहीं भ्रष्टाचारियों को बचाने और देशद्रोहियों को संरक्षण की यात्रा है। आगे कहा कि मोदी है तो जीत की गारंटी है। एमपी में 29 सीटों पर और देश में 370 सीटों पर जीत की गारंटी है। राहुल की यात्राओं का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। वहीं, रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेश के लोकसभा प्रत्याशियों की सूची को लेकर कहा कि उनको कोई चुनाव लड़ने वाला नहीं मिल रहा है।

इस बार आएंगे तो मोदी ही

स्कूल शिक्षा और परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप ने न्याय यात्रा को लेकर कहा कि राहुल गांधी पहले भी मध्य प्रदेश आए थे। भाजपा ने 163 सीटें जीती। इस बार भी आकर चले जाएंगे। भाजपा 29 की 29 सीटें जीत रही है। देश की जनता ने मन बना लिया है। आएंगे तो मोदी ही।

Read More:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox