होम / MP News: MP में निर्माणाधीन इमारत गिरी, मची चीख पुकार

MP News: MP में निर्माणाधीन इमारत गिरी, मची चीख पुकार

• LAST UPDATED : March 24, 2024

India News MP (इंडिया न्यूज), MP News: मध्य प्रदेश के सागर शहर में एक निर्माणाधीन इमारत का स्लैब गिरने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई और 4 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने रविवार यानी आज सुबह इस घटना की जानकारी दी।

ये है पूरा मामला

एक अधिकारी के अनुसार यह घटना शनिवार शाम को शहर के पंत नगर इलाके में हुई। पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी के अनुसार एक निर्माणाधीन इमारत का स्लैब गिरने से कुछ मजदूर फंस गए।

1 की मौत

उन्होंने बताया कि जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मजदूरों को बचाया। अधिकारी ने बताया कि मजदूरों में से 1 की मौत हो गई, जिसकी पहचान लखन के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि 4 अन्य मजदूर घायल हो गए और उनका इलाज जारी है। उन्होंने बताया कि घटना की जांच में पुलिस जुटी है।

Read More:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox