MP News: गुजरात विधानसभा चुनाव की मतगणना में बीजेपी को ऐतिहासिक बढ़त मिली है। इसको लेकर मध्य प्रदेश बीजेपी के नेता भी गदगद है। प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने है। ऐसे में अब मध्य प्रदेश में भी गुजरात के समान ही जीत दर्ज करने का दावा किया जा रहा है। प्रदेश के कई मंत्री और संगठन के पदाधिकारियों को गुजरात चुनाव में जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इनको अलग-अलग विधानसभा की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इन सीटों पर बीजेपी मतगणना शुरू होने से लेकर अब तक बढ़त बनाए हुए है। जिन पर जीत का दावा किया जा रहा है। इसको लेकर अब प्रदेश के बीजेपी नेता खुश है।
गुजरात चुनाव परिणामों में बढ़त पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि गुजरात की विजय, विजय नहीं महाविजय है। अभूतपूर्व है। यह केवल महाविजय नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति श्रद्धा, विश्वास और स्नेह का प्रकटीकरण हुआ है। जन जन के मन में वे बसे हैं। गुजरात में जो विजय हुई है, उसने सिद्ध किया है कि वास्तव में कल्पवृक्ष है। शिवराज ने कहा कि जनता असीम श्रद्धा उनके प्रति रखती है। जो विकास का मॉडल उन्होंने गुजरात मॉडल के रूप में दिया वो देश और दुनिया को कई मायने में दिशा दिखा रहा है। गुजरात की जनता के प्रति ह्दय से अभार।
सीएम ने राहुल गांधी पर तंज कंसते हुए कहा कि राहुल जी भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं। ऐसा ना हो बाद में उनको कांग्रेस खोजो यात्रा करनी पड़े। सीएम ने कहा कि कांग्रेस का 20 पर सिमट जाना, अपने आप में कांग्रेस की स्थिति क्या है इसका प्रकटीकरण भी करता हैं। भारतीय जनता पार्टी के लिए विजय अद्भुत है अभूतपूर्व है।
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि गुजरात के परिणाम को ही मध्य प्रदेश में दोहराया जाएगा। गुजरात जैसी ही जीत मध्य प्रदेश में बीजेपी की होगी। वहीं, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि गुजरात के परिणाम पूरे भारत के इतिहास में किसी भी राज्य में इतनी रिकॉर्ड जीत मुझे नहीं लगता किसी भी दल की हुई होगी। यह भारत के लोकप्रिय प्रधानमंत्री दुनिया की सर्वाधिक लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी के प्रति जनता का अथाह विश्वास है। पीएम मोदी ने गुड गवर्नेंस और विकास को जनता ने समर्थन दिया है। आगामी समय में 2023 का चुनाव मध्य प्रदेश के अंदर भी है। शर्मा ने कहा मुझे पूर्ण विश्वास है कि यह आंधी मध्य प्रदेश के अंदर भी आएगी।
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…
India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…