होम / MP News: मुगलों की जगह महाराणा प्रताप और चंद्रगुप्त की वीरगाथा पढ़ेंगे बच्चे! 

MP News: मुगलों की जगह महाराणा प्रताप और चंद्रगुप्त की वीरगाथा पढ़ेंगे बच्चे! 

• LAST UPDATED : March 15, 2024

India News(इंडिया न्यूज) MP, MP News: देश में नई शिक्षा नीति लागू हो रही है। इस वजह से किताबों में बदलाव किया गया है। राज्य के शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि अंग्रेजों ने हमारे देश के 7 लाख स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए थे। ब्रिटिश शासनकाल में हमारे पूर्वजों को अशिक्षित कहकर अपमानित किया जाता था। इतिहास के पन्नों में हमारे पूर्वजों को लुटेरे और अपराधी बताया गया है। गलत इतिहास पढ़ाया गया है, हम किताबें बदल देंगे।

बच्चे नही पढेगें मुगलों का इतिहास 

स्कूल और कॉलेज के छात्रों को अब इतिहास की किताबों में सिकंदर या अकबन की नहीं, बल्कि चंद्रगुप्त और महाराणा प्रताप की ‘वीर गाथाएं’ पढ़ाई जाएंगी। मध्य प्रदेश के शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने जल्द ही इतिहास की किताबों में बदलाव करने का ऐलान किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि अब स्कूल और कॉलेज की इतिहास की किताबों में सिकंदर और अकबर महान नहीं होंगे, अब इतिहास के पन्नों में महाराणा प्रताप महान लिखा जाएगा, चंद्रगुप्त महान लिखा जाएगा, हम उन्हें इसमें शामिल करने जा रहे हैं। तथ्यों के आधार पर स्कूल और कॉलेज की किताबें है।

शिक्षा मंत्री ने कही ये बात 

प्रदेश में बीजेपी कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करते हुए एमपी के शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने स्कूल-कॉलेज की इतिहास की किताबों से अकबर-सिकंदर का नाम हटाकर महाराणा प्रताप, चंद्र गुप्त और विक्रमादित्य के बारे में पढ़ाने की बात कही है। साथ ही उन्होंने किताबों में बदलाव की घोषणा की।

7 लाख स्कूल और कॉलेजों को किए थे बंद

इस सम्मेलन में उन्होंने कहा कि अंग्रेजों ने हमारे देश के 7 लाख स्कूल और कॉलेजों को बंद कर दिया था, ब्रिटिश शासन के दौरान हमारे पूर्वजों को अशिक्षित कहकर अपमानित किया गया था, इतिहास के पन्नों में हमारे पूर्वजों को लुटेरे और अपराधी बताया गया, गलत इतिहास पढ़ाया गया। हाँ, हम किताबों में बदलाव करेंगे।

ये भी पढ़ें :

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox