होम / MP News: CM मोहन के बेटे की शादी, सादगी के चलते सुर्खियों में छाई, पुष्कर में हुआ समारोह

MP News: CM मोहन के बेटे की शादी, सादगी के चलते सुर्खियों में छाई, पुष्कर में हुआ समारोह

• LAST UPDATED : February 26, 2024

India News(इंडिया न्यूज़),MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के बेटे कि शादी इन दिनों चर्चा का विषय बन गई है। सीएम मोहन राजस्थान के ब्रह्मा मंदिर के दर्शन करने के लिए पहुंचे और पुष्कर सरोवर की पूजा अर्चना की। सीएम अपने बेटे की शादी के लिए पुष्करा रिज़ॉर्ट में अपने बेटे वैभव की शादी में शामिल होने के लिए 2 दिन के लिए आए थे। शुक्रवार की शाम को मोहन यादव पुष्कर पहुंचे। जहां शादी की कुछ रस्में की गई। उसके बाद सीएम ने ब्रह्मा जी से मनोकामना मांगी।

सीएम पहुंचे पुष्कर मंदिर 

आपको बता दें कि सीएम मे बहुत ही साधारण तरीके से अपनी यात्रा की ताकि अधिक लोगों को तकलीफ न हों। सुरक्षा को ध्यान में रखकर पुलिस ने आधे घंटे पहले ही पुष्कर सरोवर और मंदिर परिसर को खाली कर दिया था लेकिन फिर भी सीएम के आने से लोगों को दिक्कत होती थी, उस तरह से इस बार मोहन यादव के आने से लोगों को परेशानी नही हुई। पुष्करा रिज़ॉर्ट में सीएम के बेटे और बहु शालिनी यादव का पाणिग्रहण संस्कार संपन्न हुआ।

सरोवर घाट पर पूजा-अर्चना के बाद सीएम की पत्नी सीमा यादव ने अपने पति के चरण धोए और आशीर्वाद लिया। ऐसा देखकर सभी लोग हैरान थे। मोहन यादव ने उपस्थित सभी दक्षिणास्वरूप ब्राह्मणों को 500-500 रुपए अपने हाथों से आशीर्वाद लिया।

इन नेताओं ने किया स्वागत 

मोहन यादव के ब्रह्मा मंदिर पहुंचने पर पूर्व पालिका अध्यक्ष शिव स्वरूप महर्षि, मंडल अध्यक्ष पुष्कर नारायण भाटी, महामंत्री अरुण वैष्णव पार्षद मुकेश कुमावत, रोहन बाकोलिया, शंभू चौहान, मनीष सोनी, लाभांशु वैष्णव ,अशोक पाराशर उर्फ जम्मू, धर्मेंद्र नागोरा सहित कई नेताओं ने उनका स्वागत कियाा। ब्रह्म घाट पहुंचने पर तीर्थ पुरोहित संघ ट्रस्ट की तरफ से विमल अदाली, गोविंद पाराशर, संजय पाराशर ने भी उनका स्वागत किया। पुष्कर सरोवर की पूजा अर्चना शिव स्वरूप महर्षि व उनके भाई विजय स्वरूप महर्षि ने कराई।

ये भी पढ़ें :

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox