होम / MP News : CM यादव बोले -‘इतना विरोध है तो कांग्रेस अपने झंडे से भगवा रंग हटाए’

MP News : CM यादव बोले -‘इतना विरोध है तो कांग्रेस अपने झंडे से भगवा रंग हटाए’

• LAST UPDATED : April 21, 2024
India News MP (इंडिया न्यूज),MP News: दूरदर्शन के लोगो के रंग में बदलाव को लेकर विरोध जारी है। कांग्रेस पार्टी के साथ-साथ अन्य विपक्षी दलों ने भी केंद्र सरकार पर दूरदर्शन का भगवाकरण करने का आरोप लगाया है। इसे लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि अगर उन्हें भगवा रंग से कोई विरोध है तो उन्हें अपने झंडे से भगवा रंग हटा देना चाहिए।

कांग्रेस की सोच पर शर्म आती है और हंसी भी

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की वामपंथी सोच पर शर्म भी आती है और हंसी भी आती है। इसे लेकर नाराजगी भी है। अब कांग्रेस नेता भगवा रंग पर आपत्ति जता रहे हैं। भगवा रंग त्याग और बलिदान का प्रतीक है। सूर्य संस्कृति का वाहक है। सीएम ने कहा कि अगर भगवा रंग का इतना ही विरोध है तो कांग्रेस को अपने झंडे से भगवा रंग हटा देना चाहिए।

कांग्रेस की स्थिति खराब बस जैसी 

अपने सम्बोधन में सीएम ने आगे कांग्रेस की स्थिति खराब बस की तरह बताया। उन्होंने कहा, कुछ लोग उसे आगे से धक्का देते हैं और कुछ लोग पीछे से धक्का देते हैं। ठीक वैसे ही कांग्रेस की स्थिति ही स्पष्ट नहीं है। कांग्रेस के कुछ नेता पूरी सनातन संस्कृति को अपमानित करने का काम करते हैं। उम्मीद करता हूँ कि इसके लिए कांग्रेस क्षमा प्रार्थी रहेगी। दूरदर्शन के लोगो में सफेद की जगह नारंगी रंग आया।
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox