MP News
India News MP (इंडिया न्यूज), MP News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक दंपत्ति ने अपनी बुजुर्ग दादी की पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वायरल हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी अपनी बुजुर्ग दादी के साथ मारपीट कर रहे हैं।
एजेंसी के अनुसार, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था। पुलिस ने इस वीडियो पर संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू की, जिसके बाद आरोपी जोड़े को गिरफ्तार कर लिया गया। वीडियो में एक शख्स बुजुर्ग महिला को कसकर पकड़े हुए नजर आ रहा है, जबकि उसकी पत्नी उस पर लकड़ी के स्केल से वार करती नजर आ रही है। इस घटना को कपल के पड़ोस में रहने वाले लोगों ने रिकॉर्ड कर लिया।
भोपाल पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्रा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि पुलिस ने मारपीट के आरोपी दीपक सेन और पूजा सेन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। ये दोनों मूल रूप से उत्तर प्रदेश के झांसी के रहने वाले हैं। वर्तमान में भोपाल के बरखेड़ी क्षेत्र में रहते हैं।
वीडियो सामने आने के बाद मामले का संज्ञान लिया गया। इसके बाद मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने में जुटी है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दीपक भोपाल के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के बरखेड़ी इलाके में नाई की दुकान चलाता है। वीडियो में घटना कब की है ये पता नहीं चल पाया है।
Read More:
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…