MP News: बुरहानपुर में  दरगाह के पास नाबालिग लड़की का शव मिलने से मचा सनसनी, हत्या का मामला दर्ज

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बता दे कि दरगाह के पास नाबालिग लड़की का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवती के शव के हाथ-पैर बंधे थे और उसकी नाक भी काट दी गई थी। बताया गया कि नाबालिग बीती शाम से ही लापता थी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शव के साथ हुई निर्दयता से हर कोई सकते में

जानकारी के अनुसार मामला बुरहानपुर के आजाद वार्ड क्षेत्र के जलालुद्दीन शाह दरगाह परिसर के पास का है। शुक्रवार को दरगाह परिसर के पास एक नाबालिग का शव मिला है। शव के साथ हुई निर्दयता से हर कोई सकते में है। शव के हाथ-पैर बंधे थे और उसकी नाक काट दी गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। नाबालिग का शव एक पेड़ के पास पड़ा हुआ था। शव की पहचान मोहल्ले में रहने वाली नाबालिग लड़की शाहीन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि लड़की शाम से ही लापता थी।

शव की खबर से बड़ी संख्या में जमा हो गए थे लोग

थाना प्रभारी टीकमचंद शिंदे ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थे। युवती के शव की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए थे। उन्हें हटाने के लिए पुलिस टीम तैनात करना पड़ी। भीड़ को काबू में करने के लिए हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। क्षेत्र के पार्षद आसिफ खान ने बताया कि शाहीन पिता हमीद देर शाम से लापता थी। परिजनों ने उसे सभी जगह खोजा और फिर पुलिस में लापता होने की सूचना दी। अगली सुबह युवती का शव मोहल्ले के दरगाह परिसर में मिला।

पुलिस कर रही है मामले की जांच

बुरहानपुर एसपी राहुल कुमार ने बताया कि नाबालिग की लाश मिली है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। शव की नाक भी कटी हुई है। हम सभी तरह के एंगल को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रहे हैं। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। एफएसएल टीम भी पड़ताल कर रही है। मौत के कारण का अभी पता नहीं चल पाया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कई प्रश्नों के हल मिलेंगे

Divyanshi Singh

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

1 month ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

1 month ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

1 month ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

1 month ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

1 month ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

1 month ago