होम / MP News: अचानक पत्नी अमृता संग सागर जेल पहुंचे दिग्विजय सिंह, जानें पूरा मामला

MP News: अचानक पत्नी अमृता संग सागर जेल पहुंचे दिग्विजय सिंह, जानें पूरा मामला

• LAST UPDATED : November 21, 2023

India News (इंडिया न्यूज),MP News: पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह सागर के केंद्रीय जेल में बंद कांग्रेस नेता राजकुमार धनौरा से बीते दिन सोमवार को मिलने पहुंचे। इस इस दौरान वह नेताओं के साथ केंद्रीय जेल परिसर में पहुंचे थे, जहां वह जेल के अंदर बंद राजकुमार धनौरा से मिले। 15 मिनट मुलाकात करने के बाद दिग्विजय सिंह जेल से बाहर आए। साथ ही उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि राजकुमार धनौरा के साथ गोविंद सिंह राजपूत ने बहुत अन्याय किया। निर्दोष व्यक्ति को झूठा फंसाया। हमारी सहानुभूति उसके और उसके परिवार के साथ है।

दिग्विजय सिंह ने किया दावा

बता दें कि बूर्व सीएम ने कहा कि सुरखी, रहली और खुरई में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ बहुत अन्याय किया गया है। साथ ही कहा कि कांग्रेस की सरकार बन रही है। कांग्रेस की 130 से ज्यादा सीटें आ रही हैं। दिग्विजय सिंह के साथ उनकी पत्नी अमृता सिंह भी सागर सेंट्रल जेल पहुंची। इस दौरान अमृता सिंह कैदियों द्वारा बनाए गए सामान को देखने हैंडलूम शो रूम में पहुंचीं। उन्होंने कैदियों द्वारा बनाई गई कुछ साड़ियां भी खरीदी।

अमृता ने कैदियों से कुछ चीजें खरीदी  

साथ ही अमृता सिंह ने साड़ियों की क्वालिटी और डिजाइन को देख कर कहा कि यह कहां से बनी है, तो कर्मचारियों ने बताया कि इन साड़ियों को कैदियों ने अपने हाथों से इसको बनाया है। अमृता सिंह ने कैदियों के काम की सराहना की। साथ ही कहा कि कैदियों द्वारा काफी मेहनत से चीजें तैयार की जा रही हैं, उनकी मेहनत को प्रोत्साहन मिलना चाहिए। इस वजह से उन्होंने साड़ियां खरीदीं।

Also Read: MP News: इलाज के नाम पर आदिवासी जिले में मासुम को 51 बार लोहे से दागा, जानें पूरा मामला

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox