India News (इंडिया न्यूज),MP News: आने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस हर वर्ग को साधने की कोशिश में जूटी है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी प्रदेश में पांच बड़ी जनसभाएं अलग-अलग क्षेत्रों में करेंगे। कहीं बेरोजगारों की तो कहीं किसान, आदिवासी, अनुसूचित जाति वर्ग और महिलाओं के लिए सभाएं की जाएंगी।
राजनीतिक दल चुनाव को लेकर तैयारियों में जूट गई है। हर स्तर पर समितियां बनाई है। इसके लिए सभा के दौरान भारी संख्या में भीड़ जुटाने का लक्ष्य है। मणिपुर से शुरू हुई भारत जोड़ो न्याय यात्रा फरवरी के आखिरी हफ्ते में प्रदेश में मुरैना से प्रवेश करेगी। यह यात्रा सात लोकसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी।
पहली जनसभा ग्वालियर-चंबल में बेरोजगारों की होगी। इसकी वजह यह है कि इस क्षेत्र में भारी संख्या में युवा अग्निवीर, अर्ध सैनिक बल और पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रहे हैं। यहां अग्निवीर और पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं से राहुल गांधी बात करेंगे। राजगढ़ या आसपास के स्थान पर किसान महासभा करने की तैयारी है।
इसका कारण है कि इस क्षेत्र में किसानों की संख्या ज्यादा है। रतलाम और आसपास के जिलों में आदिवासियों की ज्यादा संख्या होने से राहुल गांधी आदिवासी न्याय सभा करेंगे। इसके अलावा उज्जैन में महिला न्याय सभा होगी।
ये भी पढ़ें :
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…
India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…