इंडिया न्यूज, कटनी ( KATNI -Madhya Pradesh)
MP News: मध्य प्रदेश के कटनी जिला में घंटाघर मेन सड़क पर किसानों ने खाद न मिलने से परेशान होकर चक्का जाम कर दिया है। इससे पूरे शहर में जाम की स्थिति बन गई। जानकारी मिली है कि खाद न मिलने के कारण किसान आक्रोशित हो उठे है। जिसके चलते घंटाघर स्थित विपणन सहकारी समिति के सामने सैकड़ों किसान एकत्रित हुए। जहां उन्होंने चक्का जाम भी किया और खाद्य विभाग के खिलाफ की जोरदार नारेबाजी करी।
यह भी पढ़े: MP News: स्कूल में माथे पर टिके और कलावा को लेकर कटा बवाल, हिंदू संगठनों और पालकों ने किया हंगामा
सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस प्रशासन पहुंची के साथ खाद्य अधिकारी भी वहां पहुंचे, और उन्हें समझाने की कोशिश करी। जानकारी के मुताबिक खाद की समस्या से जूझ रहे थे। इसके बाद ही किसानों ने आक्रोशित होकर घंटाघर मेन सड़क पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश में खाद संकट खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। प्रशासन का दावा है कि जिले में पर्याप्त खाद है। खाद की कहीं कोई कमी नहीं है, लेकिन वहीं दूसरी और जिले में खाद के लिए किसानों को हर दिन कतारों में लगना पड़ रहा है।किसानों ने बताया कि उन्हेें टोकन पर टोकन दिए जा रहे है, लेकिन उन्हें अभी तक खाद नहीं मिली है। आगे उन्होंने कहन कि. जब पर्याप्त खाद है। तो टोकन देकर हमें इंतजार क्यों करवाया जा रहा है। समय पर खाद उपलब्ध करवाया जाना चाहिए।
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…
India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…