होम / MP News: सिपाही के साथ महिला ASI फरार, ड्यूटी के बाद नहीं पहुंचे घर

MP News: सिपाही के साथ महिला ASI फरार, ड्यूटी के बाद नहीं पहुंचे घर

• LAST UPDATED : May 14, 2024

India News MP(इंडिया न्यूज़), MP News: ग्वालियर रेंज के आईजी कार्यालय में एक विचित्र घटना सामने आई है। एक महिला सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) और एक आरक्षक प्रेम में पागल होकर गायब हो गए हैं। दोनों 8 मई को ड्यूटी के लिए निकले थे, लेकिन न तो वे दफ्तर पहुंचे और न ही अपने घरों को लौटे।

लंबे समय से प्रेम संबंध

निशा जैन नाम की एएसआई और अखंड प्रताप सिंह यादव नामक आरक्षक के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध चल रहा था। दोनों अलग-अलग समाज से हैं और उनके परिवार शादी के लिए तैयार नहीं थे। 7 मई को दोनों ने चुनाव ड्यूटी की और 8 मई को घरों से निकलकर दफ्तर के लिए रवाना हुए। लेकिन वे ना तो दफ्तर पहुंचे और ना ही घर वापस आए।

दिल्ली पहुंचे दोनों

जब एएसआई के परिवार वालों ने उनकी तलाश शुरू की तो पता चला कि दोनों के मोबाइल भी स्विच ऑफ हैं। परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई और आईजी अरविंद सक्सेना से मिले। उन्होंने बताया कि संभवत: दोनों आर्य समाज मंदिर से शादी कर ली हैं और दिल्ली में हैं।

नौकरी से किया निलंबित

इस पर आईजी सक्सेना ने दोनों पुलिसकर्मियों को बिना सूचना के गैरहाजिर होने की वजह से निलंबित कर दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह से ड्यूटी छोड़ना उचित नहीं है। हालांकि, अब तक निलंबन के बाद भी दोनों वापस नहीं लौटे हैं।

चर्चा का विषय (MP News)

यह घटना लोगों के लिए चर्चा का विषय बन गई है। कुछ लोग इस पर मजेदार टिप्पणियां कर रहे हैं, तो कुछ इसे प्रेम और रिश्तों की जीत मान रहे हैं। दूसरी तरफ, पुलिस प्रशासन इस मामले की गंभीरता से जांच कर रहा है और आगे की कार्रवाई की प्रतीक्षा है।

Also Read:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox