होम / MP NEWS: पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह का भाजपा पर तंज, बोले राहुल की यात्रा में जनसैलाब देख बौखला गई भाजपा

MP NEWS: पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह का भाजपा पर तंज, बोले राहुल की यात्रा में जनसैलाब देख बौखला गई भाजपा

• LAST UPDATED : December 24, 2022

मध्यप्रदेश: मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री और राघौगढ़ से विधायक दिग्गज कांग्रेसी नेता जयवर्धन सिंह ने भाजपा पर तंज कसा है। कोरोना का खतरा बताकर राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा रोकने की सलाह पर जयवर्धन सिंह ने कहा है कि यात्रा में जनसैलाब देखकर भाजपा बौखला गई है।राहुल गांधी की यात्रा दिल्ली पहुंची तो उसमें 10 लाख लोग पैदल चल रहे थे। इसके बाद कश्मीर पहुंचने से पहले ही यात्रा को रोकने का प्रयास किया जा रहा है।

कांग्रेस को कर्जमाफी योजना पर घेरती आई भाजपा सरकार पर पलटवार करते हुए जयवर्धन सिंह ने दावा किया है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी स्वीकार कर लिया है कि कांग्रेस ने 11 हजार करोड़ रुपए के कर्ज माफ किए हैं। इसके बाद भाजपा ने इस प्रक्रिया को आगे नहीं बढ़ाया। इसके विपरीत जिन किसानों को सम्मान निधि का लाभ दिया गया, उनसे रकम वापस ली जा रही है। गुना में नगरपालिका चुनाव के दौरान भाजपा में हुई बगावत के बाद पार्षदों के निष्कासन पर जयवर्धन सिंह ने सत्ताधारी दल से पूछा है कि चुनाव बाद निर्दलयी प्रत्याशी के साथ केक काटने वाले पंचायत मंत्री पर कार्रवाई कब होगी?

आपको बता दें कि जयवर्धन सिंह कांग्रेस प्रभारी कृष्ण मोहन मालवीय, सह प्रभारी राघवेंद्र शर्मा के साथ गुना में कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक लेने पहुंचे थे। नेताओं ने 26 जनवरी को कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा समाप्त होने के बाद शुरु हो रहे हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की जानकारी दी। जयवर्धन ने अभियान को सफल बनाने के लिए कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox