होम / MP News: शिवराज सरकार के पूर्व मंत्री का हुआ निधन

MP News: शिवराज सरकार के पूर्व मंत्री का हुआ निधन

• LAST UPDATED : March 16, 2024

India News MP (इंडिया न्यूज), MP News: मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री और रामपुर बाघेलान के पूर्व विधायक हर्ष नारायण सिंह के निधन की दुखद खबर सामने आई है। हर्ष नारायण सिंह की बीमारी के चलते शुक्रवार देर रात सतना के बिड़ला अस्पताल में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से बीमार थे। उनके बेटे विक्रम सिंह ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि अंतिम संस्कार 17 मार्च को प्रयागराज में किया जाएगा।

आपको बता दें कि हर्ष सिंह मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम गोविंद नारायण सिंह के बेटे थे। वर्तमान में हर्ष नारायण सिंह के बेटे विक्रम सिंह रामपुर बाघेलान से बीजेपी विधायक हैं।

बेटे ने किया ट्वीट

मेरे पूज्य पिताश्री हर्षनारायण सिंह जी पूर्व मंत्री मध्यप्रदेश शासन का कल रात्रि सतना स्थित बिरला अस्पताल में दुःखद निधन हो गया है। आपकी छाव में पला बढ़ा हूँ, आज मैं अपने आप को अकेला महसूस कर रहा हूँ।

4 बार रहे विधायक

आपको बता दें कि रामपुर बाघेलान विधानसभा सीट आज भी गोविंद नारायण सिंह के नाम से जानी जाती है। रामपुर बाघेलान सीट का सतना जिले में अहम स्थान है क्योंकि यहां से कांग्रेस के दिग्गज नेता गोविंद नारायण सिंह प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। उनके बेटे हर्ष सिंह भी इस सीट से 4 बार चुनाव जीत चुके हैं। हर्ष नारायण सिंह 2 बार कांग्रेस से चुनाव जीते थे, लेकिन तीसरी बार 2003 में उन्होंने राष्ट्रीय समानता पार्टी के टिकट पर चुनाव जीता और 2013 में हर्ष नारायण सिंह बीजेपी से चुनाव जीते। इसके बाद वह मध्य प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल में भी शामिल हुए।

Read More:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox