MP News: टीकमगढ़ में युवती के साथ गैंगरेप, सभी छह आरोपी गिरफ्तार

MP News: मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले में एक 23 वर्षीय युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने वारदात के कुछ ही घंटों के भीतर गैंगरेप के सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली TI रघुराज सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह पीड़िता ने  थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने अरविंद साहू सहित 6 लोगों पर गैंगरेप के आरोप लगाए थे।

एक महीने पहले ही टीकमगढ़ आई थी पीड़िता

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह एक महीने पहले ही टीकमगढ़ आई थी। यहां अरविंद साहू नाम के एक आदमी से उसकी जान पहचान हुई थी। अरविंद ने उसे टीकमगढ़ में किराए का मकान दिलाया था। 26 अक्टूबर की रात करीब 8 बजे अरविंद का दोस्त राहुल यादव पीड़िका के घर पहुंचा और उसने युवती से अरविंद के साइट पर बुलाने की बात कही, जिस पर युवती राहुल के साथ बाइक से साइट पर चली गई। यहां अरविंद अपने चार दोस्तों के साथ खाना-पीना कर रहा था। जब युवती वहां पहुंची तो चारों ने जबरदस्ती करना शुरू कर दी। एक-एक कर सभी ने युवती के साथ गैंगरेप किया। इसके बाद उसे धमकी दी कि अगर शिकायत की या कुछ भी कहा तो मार डालेंगे।

गुरुवार शाम तक सभी आरोपि हिरासत में

TI का कहना है कि युवती ने अरविंद साहू, कल्लू यादव, राजा खरे, राधे राय, राहुल यादव और हल्कू रैकवार पर गैंग रेप के आरोप लगाए थे। हमने गुरुवार शाम तक इन सभी को हिरासत में लिया और युवती से शिनाख्ती कराई। जिसके बाद आरोपियों पर केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

Divyanshi Singh

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

1 month ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

1 month ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

1 month ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

1 month ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

1 month ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

1 month ago